ऑफिस में शराब पार्टी करते बिहार के इस अधिकारी का वीडियो देखिए, घुस लेने की भी तस्वीर हो रही वायरल

Bihar News: बिहार के जमुई जिले के झाझा प्रखंड स्थित नागी डैम पक्षी अभयारण्य में तैनात फॉरेस्टर अनीश कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं. जिसका वीडियो आप देख सकते हैं.

Bihar News: बिहार के जमुई जिले के झाझा प्रखंड स्थित नागी डैम पक्षी अभयारण्य में तैनात फॉरेस्टर अनीश कुमार की कार्यशैली सवालों के घेरे में है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई वीडियो और ऑडियो उनकी कार्यप्रणाली पर गहरी चोट की है. वायरल वीडियो में अनीश कुमार वर्दी में हैं. उसके बाद भी एक हाथ में शराब का गिलास और दूसरे में सिगरेट लिए नजर आ रहे हैं.

शराब पीने का वीडियो देखिए

10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए भी देखा गया

इसके अलावा, एक अन्य वीडियो में फॉरेस्टर अनीश कुमार को पत्थर से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के बदले कथित तौर पर 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए देखा गया है. वायरल ऑडियो क्लिप में फॉरेस्टर अनीश कुमार अपने सहकर्मियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते और धमकी देते सुनाई दे रहे हैं.

रिश्वत लेते फॉरिस्टर

Also Read: बिहार मे दर्दनाक सड़क हादसा, इंटर की परीक्षा देकर लौट रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने कुचला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >