बिहार के इस SP ने बनाया रिकॉर्ड, नए कानून के तहत देश में सबसे पहले सजा दिलाने वाले बनें अधिकारी

Bihar News: बिहार के सारण जिला के एसपी कुमार आशीष ने नए कानून (BNS) के तहत देश में सबसे पहले सजा दिलाने का रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने महज 50 दिनों के अंदर अपराधियों को सजा दिलाई थी.

Bihar News: बिहार के सारण जिला के एसपी कुमार आशीष ने नए कानून (BNS) के तहत देश में सबसे पहले सजा दिलाने का रिकॉर्ड बनाया है. उड़ीसा में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक और महा निरीक्षक सम्मेलन 2024 में किये गए कार्यों पर व्याख्यान दिया. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षा मंत्री मौजूद थे. सम्मेलन में मौजूद अधिकारियों ने एसपी कुमार आशीष के इस कार्य मॉडल की सराहना करते हुए देश के अन्य पुलिस पदाधिकारियों को फॉलो करने का सुझाव दिया.

SP कुमार आशीष ने बताया कि राष्ट्रीय पुलिस सम्मेलन में सारण पुलिस की कार्य शैली को सराहना मिलना पुलिसकर्मियों के लिए गर्व की बात है. इतने बड़े कार्यक्रम में सारण पुलिस के इस कार्य शैली को रोल मॉडल के रूप में देश के अन्य राज्यों में लागू करने का सुझाव देना नए ऊर्जा के साथ बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है.

इस केश में हुआ था स्पीडी ट्रायल

बता दें कि 16 जुलाई 2024 को रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह में सनकी प्रेमी ने अपने एक साथी के साथ प्रेमिका, उसके पिता और नाबालिग बहन को चाकू मारकर हत्या कर दी थी. घटनास्थल से प्रेमिका की मां ने छत से कूदकर किसी भी तरह अपनी जान बचाई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान डॉक्टर कुमार आशीष मौके पर पहुंच कार्रवाई में जुट गए थे.

Also Read: पटना में अपराधियों का तांडव, घर के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, साले से हुआ था विवाद…

50 दिन के अंदर न्यायालय ने सुनाई थी सजा

इस तिहरे हत्याकांड में 50 दिन के अंदर दोनों आरोपियों को सजा सुना दिया गया था. कांड संख्या -133/24 में 14 दिनों मे अनुसंधान पूर्ण करते हुए गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित किया गया था. इसके बाद माननीय न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को उम्र कैद सहित आर्थिक दंड की सजा सुनाई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >