Bihar News: अरवल में अनियंत्रित होकर नहर में पलटी स्कूली वैन, आधे दर्जन बच्चे हुए जख्मी

Bihar News: अरवल सदर थाना क्षेत्र के फेकू बिगहा गांव के नजदीक स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी नहर में पलट गई जिसमें आधे दर्जन से ज्यादा छोटे-छोटे बच्चे मामूली रूप से जख्मी हो गए हैं. सभी बच्चे की उम्र 10 वर्ष से कम बताई जा रही है. बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Bihar News: अरवल सदर थाना क्षेत्र के फेकू बिगहा गांव के नजदीक स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी नहर में पलट गई जिसमें आधे दर्जन से ज्यादा छोटे-छोटे बच्चे मामूली रूप से जख्मी हो गए हैं. वैन के गिरते ही वहां चीख-पुकार मचने लगी जिसे सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए आए. सभी बच्चे की उम्र 10 वर्ष से कम बताई जा रही है. बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

सभी बच्चों की उम्र 10 साल से कम

सभी बच्चे की उम्र 10 वर्ष से कम बताई जा रही है. सभी को इलाज के लिए अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसको मामूली चोट आई थी उसको इलाज के उपरांत घर भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हादसे में बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. सभी बच्चे सुरक्षित हैं. मामूली चोट आई है.

बच्चों की हुई पहचान

घायल बच्चों में सात वर्षीय रिषभ कुमार पिता प्रमोद कुमार, 10 वर्षीय ब्यूटी कुमारी पिता बिनोद कुमार, 7 वर्षीय रागिनी कुमारी पिता मनोज कुमार, सात वर्षीय चंद्रवंती कुमारी, सात वर्षीय शिवम कुमार, छह वर्षीय मुकुल कुमार को मामूली चोटें आई थीं. इलाज के बाद घर भेज दिया गया है.

वाहन छोड़ मौके से फरार हुआ चालक

आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है. तेज रफ्तार के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई. बच्चों की चीखने की आवाज आई तो ग्रामीणों ने दौड़कर तत्काल बच्चों को बचाया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी. घटना के बाद चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया. स्कूली वैन जिला मुख्यालय स्थित संत कैरंस स्कूल की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूली गाड़ी को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >