नवादा में डायरिया से एक दर्जन से ज्यादा लोग संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही कैंप

Bihar News: नवादा के वारिसलीगंज प्रखंड के कोचगांव पंचायत स्थित झौर गांव के अनुसूचित टोले में डायरिया संक्रमण गुरुवार से ही पांव पसार लिया है. डायरिया से संक्रमित आधा दर्जन बच्चे और वृद्ध लोगों की ईलाज अस्पताल में जारी है.

Bihar News: नवादा के वारिसलीगंज प्रखंड के कोचगांव पंचायत स्थित झौर गांव के अनुसूचित टोले में डायरिया संक्रमण गुरुवार से ही पांव पसार लिया है. डायरिया से संक्रमित आधा दर्जन बच्चे और वृद्ध लोगों की ईलाज अस्पताल में जारी है. जबकि गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुछ पीड़ितों को गांव में ही आवश्यक दवा और ओआरएस देकर इलाज कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टोले में करीब दर्जन भर लोग संक्रमित हो चुके हैं. 

चिकित्सकों ने क्या कहा ?

ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार से ही टोले के लोग उल्टी और दस्त की शिकायत कर रहे थे. कुछ लोगों ने स्थानीय चिकित्सक से दवा लिया, लेकिन संक्रमण बढ़ते गया, रुकने का नाम नहीं ले रहा था. शुक्रवार की देर शाम आधा दर्जन पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया. जबकि शनिवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित टोला में पहुंचकर पीड़ितों के इलाज में जुट गई.

चिकित्सकों ने कहा कि सबसे पहले टोले में साफ-सफाई की जाए. जबकि बासी भोजन किसी भी कीमत पर नहीं खाएं. पानी को उबाल कर पिएं. शौच या उल्टी होने पर तुरंत पीएचसी पहुंचकर इलाज करवाएं.

ये भी पढ़ें: रेलवे का नया प्लान तैयार, पटना जंक्शन से नहीं अब यहां से खुलेंगी लोकल ट्रेनें…

स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही कैंप 

सूचना मिलने के बाद स्थानीय अस्पताल की स्वास्थ्य टीम टोले में कैंप कर लोगों को आवश्यक दवा, उचित सुझाव और साफ सफाई का तरीका बता रही है. ग्रामीणों का कहना है कि टोले के बगल में गांव की नाली में गंदगी जमा हुआ है. जो संक्रमण का प्रमुख कारण है.

प्रभावित अनुसूचित टोला के लोग नल जल का पानी पीते हैं. संभव है कि कही पाइप लाइन के फटे होने से पानी दूषित हो गया हो. इसलिए स्वास्थ्य टीम लोगों को पानी उबाल कर ही पीने को सलाह दे रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >