छपरा में अवैध खनन के खिलाफ हेलीकॉप्टर से छापेमारी, 3 हजार ट्रक बालू जब्त, थानेदार पर भी गिरेगी गाज

Bihar News: खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा छपरा के डोरीगंज में देर रात हेलीकॉप्टर से छापेमारी की गई. इस दौरान विभाग ने 3 हजार ट्रक बालू जब्त किया है. जो कि 15 लाख सीएफटी बताया जा रहा है.

Bihar News: खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा छपरा के डोरीगंज में देर रात हेलीकॉप्टर से छापेमारी की गई. इस दौरान विभाग ने 3 हजार ट्रक बालू जब्त किया है. जो कि 15 लाख सीएफटी बताया जा रहा है. 4 ट्रक, 6 ट्रैक्टर और जेसीबी के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ओवरलोडिंग के खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, बीते 4 महीने में 100 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया है. साथ ही भोजपुर, पटना, अरवल, कैमूर, औरंगाबाद सहित एक दर्जन जिलों में अवैध खनन वाली जगहों को चिह्नित किया गया है. इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

थानेदार की संपत्ति की होगी जांच

विजय सिन्हा ने कहा कि अवैध बालू खनन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के दौरान रास्तों को चिह्नित किया गया है. जिस रास्ते से अवैध बालू की आवाजाही होती है, वहां के थानेदार की संपत्ति की जांच की जाएगी. इस दौरान भ्रष्टाचार का मामला मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. सभी थानों के अंदर और बाहर सीसीटीवी लगाया जाएगा. खनन विभाग और माफियाओं के संबंधों की जांच होगी.

Also Read: अनुशासन नाम की कोई चीज नहीं है, पार्टी को राजद बना दिया है… जानिए कार्यकर्ता पर क्यों बरसे प्रशांत किशोर

अवैध खनन की जानकारी देने वाले को दिया जा रहा इनाम

बिहार में अवैध खनन की जानकारी देने वाले 50 से अधिक लोगों को अभी तक करीब 4 लाख का इनाम दिया जा चुका है. ट्रक लदे बालू की जानकारी देने वालों को 10 हजार और ट्रैक्टर लदे बालू की जानकारी देने वालों को 5 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है. साथ ही जब्त बालू की ऑनलाइन बिक्री की जाएगी.

इसमें बालू की जरूरत वाले व्यक्ति उसकी खरीद कर सकते हैं. अवैध खनन के दौरान बालू के मूल्यों को स्थिर रखने के लिए जिलाधिकारी काम करेंगे. वे जिलों में बालू की आपूर्ति पर नजर रखेंगे. साथ ही ओवरलोडिंग के लिए 5% का ग्रेस दिया जा रहा है. भीगा बालू लोड नहीं करना है. लोड करने वालों पर कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >