Bihar News: सिविल इंजीनियर हत्या मामले में 5 पर FIR, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

Bihar News: 15 नवंबर को बाइक सवार अपराधियों ने एक सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी. अब उस मामले में पुलिस ने 5 लोगों पर एफआइआर दर्ज किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है.

Bihar News: गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के भीतभेरवा में सिविल इंजीनियर की हत्या मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है, जिनमें दो नामजद हैं. पुलिस ने परिजनों द्वारा आरोपियों के खिलाफ दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया है. मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अलग-अलग जगह छापेमारी कर रही है. पुलिस ने पटना, नेपाल, गोपालगंज समेत कई जगहों पर छापेमारी की है. हालांकि, घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. चार लोगों को हिरासत में लिया गया था. फिर पुछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया और दो अन्य को हिरासत में लिया गया है. अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है. 

पुलिस ने कई जगह की छापेमारी

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की टीम लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटना के दिन भी कुचायकोट थाना के बल्थरी गांव और मीरगंज में छापेमारी की गई थी. हालांकि, प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या का कारण आपसी रंजिश और जमीनी विवाद की लड़ाई मान रही है. 

ब्रह्म स्थान के पास मारी गोली

बीते 15 नवंबर को गोपालगंज में अपराधियों ने गोली मारकर सिविल इंजीनियर की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. घटना नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड नंबर एक स्थित ब्रह्म स्थान के पास की है. मृतक सिविल इंजीनियर की पहचान सरेया वार्ड नंबर एक के रहने वाले नित्यानंद दुबे के बेटे प्रखर दुबे के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि प्रखर अपने दोस्त के साथ स्कॉर्पियो पर सवार होकर घर पहुंचे थे. इसी दौरान बाइक सवार बदमाश ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी. घटना में एक गोली उनके सिर में और दूसरी गोली उनके कमर के नीचे लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >