बिहार: पिता ने ज्यादा मोबाइल फोन यूज करने से किया मना, नाराज बेटे ने दे दी जान, जानें पूरा मामला

Bihar News: बिहार के बांका जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक पिता ने अपने बेटे को मोबाइल फोन यूज करने से मना किया. इसके बाद नाराज बेटे ने अपनी जान दे दी. यह पूरी घटना फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव की है.

Bihar News: बिहार के बांका जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक पिता ने अपने बेटे को मोबाइल फोन यूज करने से मना किया. इसके बाद नाराज बेटे ने अपनी जान दे दी. यह पूरी घटना फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव की है. युवक का शव बगीचे से बरामद किया गया है. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सोनू कुमार ने दोस्तों से कही थी जान देने की बात

मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में की गई है. इसकी उम्र 19 साल थी. परिजन के अनुसार मृतक को उसके पिता ध्रुव नारायण यादव ने दिन भर मोबाइल फोन से बात करने और ज्यादा फोन यूज करने से मना किया था. पिता की डांट से नाराज सोनू ने ग्रामीणों और अपने दोस्तों से जान देने की बात कही थी. कुछ ग्रामीणों ने लड़के को ऐसा नहीं करने के लिए समझाया भी था. लेकिन, उसपर इसका कोई असर नहीं हुआ.

Also Read: बिहार: जहानाबाद में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, गिरफ्तार महिला शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए बवाल
मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परिजनों के अनुसार नाराज लड़का शुक्रवार की देर शाम अपने घर से बाहर निकला था. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा. परिजनों ने नगरडीह गांव में लड़के की खोजबीन की. इसके बाद बहियार में उसका शव बरामद किया गया है. इसके बाद लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि परिजनों ने बताया है कि पिता की डांट के बाद उसने ऐसा कदम उठाया है. अभी किसी प्रकार का आवोदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: बिहार बोर्ड के छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग, आज से नामांकन शुरू, जानें क्या चाहिए योग्यता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >