Bihar News : मुंगेर में पिता ने पेंशन के पैसे नहीं दिये, तो बेटे ने छत से फेंक दिया, मौत

रामरूप यादव ने अपनी पेशन राशि को दो भागों मे बांटकर आधी राशि पत्नी को दे दिया करता था. लेकिन पत्नी के साथ रहने वाले पुत्र उनसे उनके हिस्से की पेंशन की राशि का मांगते थे.

जमालपुर (मुंगेर) मानवीय संवेदना को तार-तार करते हुए एक कलयुगी पुत्र राधेश्याम यादव ने पेशन के पैसे के लिए पिता को दो मंजिली छत से नीचे फेक दिया. जिससे पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्म के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया. पुलिस ने मृतक के बड़े पुत्र के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बताया जाता है कि ईस्ट कॉलोनी थाना कषेत्र के सिकंदरपुर डीएसपी कोठी के पीछे रिटायर्ड रेलकर्म 70 वर्षीय रामरूप यादव उर्फ लूखो यादव को उसके अपने पुत्र राधेश्याम यादव ने बुधवार की सुबह उस समय छत से धक्का देकर आंगन मे गिरा दिया, जब वह पूजा करने के लिए छत पर गये थे. छत पर से नीचे गिरने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.

जानकारी मे बताया गया कि रामरूप यादव के तीन पुत्र है, जिनमे से एक पुत्र रामरूप यादव के साथ वह रहते थे. जबकि अन्य दो पुत्र रामरूप यादव की पत्नी के साथ रहते है. रामरूप यादव ने अपनी पेशन राशि को दो भागों मे बांटकर आधी राशि पत्नी को दे दिया करता था. लेकिन पत्नी के साथ रहने वाले पुत्र उनसे उनके हिस्से की पेंशन की राशि का मांगते थे.

इस बात को लेकर घर मे लगातार झगड़ा हुआ करता था. इसी सिलसिले मे मंगलवार की रात से ही पिता-पुत्र मे विवाद होता रहा और अंत मे बुधवार की सुबह पुत्र ने पिता को छत से गिरा कर मार डाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >