प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति का ब्रेन हेमरेज से निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Bihar News: बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका पद्म श्री सम्मान से सम्मानित शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा का निधन हो गया है. उन्होंने 80 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली.

Bihar News: बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका पद्म श्री सम्मान से सम्मानित शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा का निधन हो गया है. उन्होंने 80 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. मीडिया से बात करते हुए उनके बेटे ने बताया कि दो दिन पहले घर में ही गिर जाने की वजह से उनके सिर में चोट आई थी. चोट से ब्रेन हेमरेज हो गई. उसके बाद उन्हें श्री साईं हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया, जहां वो वेटिंलेटर पर थे. वो शिक्षा विभाग में रिजनल डिप्टी डायरेक्टर पद से रिटायर हुए थे.

बता दें कि शारदा सिन्हा ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि किस्मत से मेरी तरह मेरे पति बृजकिशोर सिन्हा को भी गीत संगीत से काफी लगाओ था. शादी के बाद उन्होंने मेरी सास को मनाकर मेरी गायिकी को जिंदा रखने में मदद की थी. मेरी शादी 1970 में बेगूसराय जिला में हुई थी. शादी के बाद ससुराल का माहौल अलग था. मेरी सासू मां का साफ कहना था कि घर में भजन करने तक ठीक है, लेकिन उससे आगे गाना-बजाना नहीं चलेगा. जिसके बाद पति बृजकिशोर सिन्हा बहुत मदद किए.

Also Read: बिहार के इस जिले के 800 शिक्षक ‘डाउटफुल’, जानें शिक्षा विभाग इनके लिए क्या कर रहा प्लान

विवाह की 50 वीं वर्षगांठ पर पति के लिए क्या लिखी थीं शारदा सिन्हा

शारदा सिन्हा 2020 में 8 मई को जब अपने विवाह की 50 वीं वर्षगांठ मना रही थीं. उस वक्त उन्होंने अपना गीत याद किया था- कहे तोहसे सजना ये तोहरी सजनियां… पग-पग लिए जाऊं तोहरी बलइयां…! आप सभी को याद होगा शारदा सिन्हा ने ये गीत सुपर हिट हिंदी फिल्म मैंने प्यार किया के लिए गाया था.

उनका यह गाना काफी पॉपुलर हुआ था. अपने विवाह की 50 वीं वर्षगांठ पर सोशल मीडिया पर शारदा सिन्हा ने पति के लिए लिखा था कि एक स्तंभ बनकर अडिग खड़े रहे आप, हर कदम मिला साथ. आज आपके साथ बैठ कर हर उस पल को याद करूंगी जिसमें दाम्पत्य जीवन के धैर्य, सहिष्णुता, प्रीत, स्नेह, दृढ़ता और युगल भावनाओं की मिसाल मौजूद रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >