Bihar News: पंचायतों में सुरक्षा को लेकर लगेगा सीसीटीवी कैमरा, गांवों में पार्क, छठ घाट और खेल मैदानों का होगा निर्माण

Bihar News: बिहार में शहरों के तर्ज पर गांवों में भी सुरक्षा को सख्त बनाने की तैयारी आरंभ हो गयी है. साथ ही गांव में भी खेल के मैदान और पार्कों का विकास किया जायेगा. इसके लिए पंचायती राज विभाग ने शुक्रवार को इस आशय का निर्णय लिया है, जिससे राज्य की 8300 पंचायतों का सौंदर्यीकरण होगा.

Bihar News: बिहार में शहरों के तर्ज पर गांवों में भी सुरक्षा को सख्त बनाने की तैयारी आरंभ हो गयी है. साथ ही गांव में भी खेल के मैदान और पार्कों का विकास किया जायेगा. इसके लिए पंचायती राज विभाग ने शुक्रवार को इस आशय का निर्णय लिया है, जिससे राज्य की 8300 पंचायतों का सौंदर्यीकरण होगा.

पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बताया कि विभाग ने 15 वें वित्त आयोग की राशि के खर्च को लेकर शुक्रवार को महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा से त्रिस्तरीय पंचायतों को टाइट और अनटाइड फंड के रूप में राशि देने के साथ ही उसके खर्च करने का प्रावधान किया जाता है.

उन्होंने बताया कि विभाग ने यह निर्णय लिया है कि टाइड फंड की राशि से पंचायतों में सुरक्षात्मक दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा. इसकी स्थापना पंचायत क्षेत्र में होगा और इसका नियंत्रण कक्ष पंचायत सरकार भवन या पंचायत के कार्यालय में स्थापित होगा.

इस मद की राशि से ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण भी कराया जायेगा. इसके अलावा अनटाइड फंड की राशि से पंचायतों में खेल का मैदान, बाल उद्यान व खेल के मैदानों का निर्माण कराया जायेगा.

उन्होंने बताया कि अनटाइड फंड की राशि से छठ घाटों का भी निर्माण करने का अधिकार पंचायतों को दिया गया है. इसके अलावा ग्राम पंचायत इस राशि का उपयोग कर गांवों में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए नाली और गली का निर्माण भी कर सकते हैं. बिहार के पंचायतों में सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरा लगेगा तथा Hindi News से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >