बिहार में इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश के आसार, जानिए IMD का नया अपडेट

Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून का इंतजार जल्द खत्म होगा. 30 जुलाई से राज्य में मौसम फिर करवट लेगा, जिससे कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है.

Bihar Monsoon Update: बिहार में एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, 30 जुलाई से राज्य में मानसून दोबारा एक्टिव होगा. इसके बाद कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.

इन जिलों में आज येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना है.

ये हैं येलो अलर्ट वाले जिले

पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई.

इनके अलावा बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. हालांकि, कई स्थानों पर बादलों की आवाजाही और तेज हवाएं चल सकती हैं.

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा और जहानाबाद में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इन इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. वहीं, 31 जुलाई से 2 अगस्त के बीच भोजपुर, बक्सर, सारण, वैशाली, पटना और पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

पिछले 24 घंटे में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. सुपौल के बसुआ में 60 मिमी बारिश हुई. सीतामढ़ी के सोनबरसा में 53 मिमी वर्षा दर्ज की गई. सहरसा के सत्तर कटैया में 46.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

तापमान में भी दिखा उतार-चढ़ाव

राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान कैमूर (भभुआ) में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान सहरसा के अगवानपुर में 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अब भी सामान्य से 40 प्रतिशत कम बारिश

आईएमडी के अनुसार, 27 जुलाई तक बिहार में 279.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है. सामान्य तौर पर इस अवधि तक 462.9 मिमी वर्षा हो जानी चाहिए थी.

यानी अब भी राज्य में करीब 40 प्रतिशत कम बारिश हुई है. हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि 30 जुलाई से मानसून के सक्रिय होने के बाद वर्षा की कमी कुछ हद तक पूरी हो सकती है.

लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली के समय खुले स्थानों में जाने से बचें. किसान भी खेतों में काम करने से पहले मौसम का ताजा पूर्वानुमान जरूर देख लें.

Also Read: बिहार के 7 जिलों में रेयर अर्थ एलिमेंट का खजाना, होगी खनन, 40 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >