बिहार में 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल

Bihar Medical Store Closed: ऑनलाइन दवा बिक्री और नई दवा नीति के विरोध में बिहार समेत देशभर के केमिस्ट संगठनों ने 20 मई को मेडिकल स्टोर बंद रखने का ऐलान किया है. हड़ताल के कारण लोगों को दवा खरीदने में परेशानी हो सकती है, इसलिए जरूरी दवाइयां पहले से लेने की सलाह दी गई है.

Bihar Medical Store Closed: ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और नई दवा नीति के विरोध में बिहार समेत देशभर के केमिस्ट संगठनों ने 20 मई को एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है. इस दौरान थोक और खुदरा दोनों तरह की दवा दुकानें बंद रहेंगी. ऐसे में मरीजों और आम लोगों को दवाइयां खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन और पटना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया है.

ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध

दवा कारोबारियों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से पारंपरिक मेडिकल स्टोर का कारोबार प्रभावित हो रहा है. उनका आरोप है कि नई नीतियों के कारण छोटे दवा दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. संगठनों की मांग है कि सरकार ऑनलाइन दवा बिक्री को नियंत्रित करने के लिए सख्त नियम लागू करे और छोटे कारोबारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करे.

19 मई रात से शुरू होगी हड़ताल

प्रदेश अध्यक्ष पीके सिंह और महासचिव राजेश आर्या ने बताया कि 19 मई की देर रात से ही दवा दुकानदार हड़ताल पर चले जाएंगे. 20 मई को पूरे दिन मेडिकल स्टोर बंद रखे जाएंगे. पटना इकाई के अध्यक्ष अर्जुन कुमार यादव ने सभी दवा विक्रेताओं से आंदोलन में एकजुट रहने की अपील की है.

काला बिल्ला लगाकर करेंगे विरोध

दवा कारोबारियों ने बताया कि 16 मई से 19 मई तक दुकानदार काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. इसके बाद 20 मई को दुकानें बंद रखकर सरकार और प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखी जाएंगी. उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा.

लोगों से पहले दवा खरीदने की अपील

केमिस्ट संगठनों ने आम लोगों से अपील की है कि वे जरूरत की दवाइयां पहले से खरीदकर रख लें, ताकि हड़ताल के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. खासकर शुगर, बीपी, हार्ट और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को पहले से दवा का स्टॉक रखने की सलाह दी गई है.

Also Read: 26 घंटे में 3 हत्याएं करने वाला साइको किलर एनकाउंटर में मारा गया, बिहार के दो लोगों की ली थी जान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >