Bihar Ka Mausam: बिहार में 12 से 17 सितंबर के बीच मौसम का असर कई जिलों में अलग-अलग दिखेगा. 12 सितंबर को पूर्वी हिस्से के कई जिले येलो अलर्ट जारी किया गया है. 13 सितंबर को दायरा बढ़ेगा, जबकि 16 सितंबर को फिर कई जिलों में मौसम खराब रहने का संकेत है. 17 सितंबर को पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
12 सितंबर को इन जिलों में येलो अलर्ट
12 सितंबर को बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा की संभावना है.
13 सितंबर को बढ़ जाएगा येलो अलर्ट का दायरा
13 सितंबर को मौसम का असर पहले के मुकाबले ज्यादा जिलों में दिखेगा. इस दिन पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इसके अलावा बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद और औरंगाबाद में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में भी गरज-चमक और तेज हवा का संकेत है. 14 और 15 सितंबर को बिहार के किसी जिले में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
16 सितंबर को कहां-कहां मौसम खराब रहने की संभावना
16 सितंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों के लिए गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा चलने की संभावना है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
17 सितंबर को पूरे बिहार में येलो अलर्ट
17 सितंबर को बिहार के सभी जिलों को येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम चंपारण से लेकर किशनगंज और कैमूर से लेकर बांका-जमुई तक पूरे राज्य में मौसम खराब रहने के आसार हैं . कई जिलों में गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा चलने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें: Watch Video: जिस अविनाश ने तेज प्रताप पर लगाया था आरोप, अब उसकी पिटाई का वीडियो वायरल
