IRCTC Bharat Gaurav Train: बिहार से चलेगी 9 दिन की खास ट्रेन, 4 ज्योतिर्लिंगों के कर सकेंगे दर्शन, जानें किराया और रूट

IRCTC Bharat Gaurav Train: बिहार से श्रद्धालुओं के लिए 9 दिन की खास धार्मिक यात्रा शुरू होने जा रही है. IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे. यात्री 14 बोर्डिंग स्टेशनों से ट्रेन में सवार हो सकेंगे.

IRCTC Bharat Gaurav Train: धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) 1 सितंबर 2026 से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने जा रहा है. यह ट्रेन बिहार के बेतिया से रवाना होगी.

आठ रात और नौ दिन के इस टूर पैकेज में यात्रियों को देश के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे. ट्रेन में बिहार और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु 14 स्टेशनों से बोर्डिंग कर सकेंगे.

एक यात्रा में कई ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

IRCTC के पैकेज कोड EZBG-32 के तहत यह धार्मिक यात्रा कराई जाएगी. यात्रा के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे.

इसके अलावा नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और छत्रपति संभाजीनगर के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग भी यात्रा में शामिल हैं. श्रद्धालुओं को शिरडी के श्रीसाईं बाबा मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे. यात्रा के दौरान एलोरा की प्रसिद्ध गुफाओं का भ्रमण भी कराया जाएगा.

340 सीटों की बुकिंग, 160 सीटें बाकी

IRCTC के अनुसार, इस धार्मिक यात्रा के लिए अब तक करीब 340 सीटों की बुकिंग हो चुकी है. लगभग 160 सीटें अभी उपलब्ध हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए तीन श्रेणियां रखी गई हैं. इनमें इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कम्फर्ट क्लास शामिल हैं.

कितना है किराया?

  • इकोनॉमी क्लास: 18,160 रुपये प्रति यात्री
  • स्टैंडर्ड क्लास: 32,550 रुपये प्रति यात्री
  • कम्फर्ट क्लास: 39,425 रुपये प्रति यात्री

पैकेज में ट्रेन यात्रा के साथ ठहरने, शाकाहारी भोजन और स्थानीय परिवहन की सुविधा भी शामिल है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन 14 स्टेशनों से कर सकेंगे बोर्डिंग

भारत गौरव ट्रेन में यात्री बिहार और आसपास के 14 स्टेशनों से सवार हो सकेंगे. इनमें शामिल हैं.

बेतिया, सुगौली, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदार नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और प्रयागराज छिवकी. इससे अलग-अलग जिलों के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं

IRCTC के इस पैकेज में रेल यात्रा, ठहरने की व्यवस्था, शाकाहारी भोजन और स्थानीय भ्रमण शामिल है. यात्रियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा. इसके अलावा यात्रा बीमा की सुविधा भी पैकेज में शामिल है. यानी श्रद्धालु एक ही पैकेज के तहत धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगे.

बुकिंग के लिए IRCTC से करें संपर्क

IRCTC के पटना क्षेत्रीय प्रबंधक कन्हैया शर्मा के अनुसार, ट्रेन 1 सितंबर से संचालित होगी. यात्रियों को सीट उपलब्धता के आधार पर जल्द बुकिंग कराने की सलाह दी गई है. यात्रा से जुड़ी अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए यात्री IRCTC की हेल्पलाइन या आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं.

Also Read: बिहार में खुलेंगे नए बालू घाट, 15 अक्टूबर के बाद शुरू होगी नीलामी, जानें सरकार का पूरा प्लान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >