Bihar IPS Officers Transfer: बिहार सरकार के गृह विभाग ने 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई जगह तैनाती का आदेश जारी किया है. यह आदेश 4 सितंबर को जारी किया गया. तबादले में 2018, 2023 और 2024 बैच के बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल हैं. इनमें कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में नए पद पर भेजा गया है.
पूर्ण कुमार झा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो भेजा गया
2018 बैच के पूर्ण कुमार झा को पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के पद पर भेजा गया है. इससे पहले वे बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में पुलिस अधीक्षक पद पर तैनाती की प्रतीक्षा में थे. 2023 बैच की कोमल मीणा को पटना का पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बनाया गया है. इससे पहले वे पटना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, विधि-व्यवस्था के पद पर थीं.
सुषमा सागर की नई जिम्मेदारी पटना में
2023 बैच की सुषमा सागर को पटना में ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले वे पटना में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थीं. 2024 बैच के अनिकेत कुमार द्विवेदी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, जहानाबाद बनाया गया है. इससे पहले वे समस्तीपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे.
दीप्ति मोनाली को जमुई की जिम्मेदारी
2024 बैच की दीप्ति मोनाली को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जमुई बनाया गया है. इससे पहले वे गया में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर काम कर रही थीं. 2024 बैच के हेमंत सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, नगर, भागलपुर बनाया गया है. इससे पहले वे पूर्वी चंपारण में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे.
कार्तिकेयन ए को मुजफ्फरपुर भेजा गया
2024 बैच के कार्तिकेयन ए को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, नगर, मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले वे पश्चिमी चंपारण में सहायक पुलिस अधीक्षक थे. 2024 बैच के केतन अशोक इंगोले को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रजौली, नवादा बनाया गया है. इससे पहले वे दरभंगा में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
प्रसन्न कुमार एमडी को नरकटियागंज भेजा गया
2024 बैच के प्रसन्न कुमार एमडी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज, पश्चिमी चंपारण की जिम्मेदारी मिली है. इससे पहले वे मुजफ्फरपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे. 2024 बैच के सईम रजा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया बनाया गया है. इससे पहले वे भागलपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे.
नई तैनाती तक पटना में योगदान देंगे अधिकारी
गृह विभाग के आदेश के अनुसार, जिन अधिकारियों का दूसरे स्थान पर तबादला हुआ है और उन्हें तत्काल नई जगह योगदान देने का आदेश नहीं है, वे अगले आदेश तक बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में पदस्थापन की प्रतीक्षा में योगदान करेंगे. यह आदेश बिहार के राज्यपाल के आदेश से सरकार के अपर सचिव दीपक कुमार की ओर से जारी किया गया है. आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों और अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के लिए भेजी गई है.
इसे भी पढ़ें: पटना से UP जाना होगा आसान, बिहार के 6 जिलों को जोड़ेगा नया फोरलेन, 8660 करोड़ की लागत से बनेगा हाईवे
