Bihar News : विज्ञापन के आधार पर हो एसटीइटी परीक्षा का संचालन, पढ़े बिहार की टॉप 5 खबरें

पटना हाइकोर्ट ने इस साल 28 जनवरी को हुई राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा एसटीइटी को रद्द करने की मांग पर बिहार बोर्ड को कहा कि एसटीइटी परीक्षाओं का संचालन करते समय उसके प्रश्नपत्र को बोर्ड अपने परीक्षा विज्ञापन के अनुसार ही तैयार करे. दूसरी बड़ी खबर ये है पटना जिले के 19 कंटेनमेंट जोन में 29195 घरों का सर्वेक्षण किया गया. दीगर बात यह है कि इतने घरों में सर्वेक्षण का कार्य हुआ लेकिन संदिग्ध नहीं मिले. जानकारी के अनुसार, लोग सर्वेक्षण के दौरान जिला व स्वास्थ्य विभाग की टीम को सही जानकारी नहीं दे रहे हैं. इसके अलावा राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को 22 जिलों से एक साथ 179 नये मामले सामने आये. इससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2166 तक पहुंच गयी. सबसे अधिक मधुबनी से 34 कोरोना संक्रमित मिले हैं. पटना में भी नौ मरीज निकले हैं. बेगूसराय से 20 तथा कटिहार से 19 नये मरीज निकले हैं. आइए बिहार राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

पटना हाइकोर्ट ने इस साल 28 जनवरी को हुई राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा एसटीइटी को रद्द करने की मांग पर बिहार बोर्ड को कहा कि एसटीइटी परीक्षाओं का संचालन करते समय उसके प्रश्नपत्र को बोर्ड अपने परीक्षा विज्ञापन के अनुसार ही तैयार करे.

Also Read: प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार ही बोर्ड एसटीइटी की परीक्षा ले : हाइकोर्ट

पटना जिले के 19 कंटेनमेंट जोन में 29195 घरों का सर्वेक्षण किया गया. दीगर बात यह है कि इतने घरों में सर्वेक्षण का कार्य हुआ लेकिन संदिग्ध नहीं मिले. जानकारी के अनुसार, लोग सर्वेक्षण के दौरान जिला व स्वास्थ्य विभाग की टीम को सही जानकारी नहीं दे रहे हैं.

Also Read: 19 कंटेनमेंट जोन में 29195 घरों का किया गया सर्वेक्षण

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को 22 जिलों से एक साथ 179 नये मामले सामने आये. इससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2166 तक पहुंच गयी. सबसे अधिक मधुबनी से 34 कोरोना संक्रमित मिले हैं. पटना में भी नौ मरीज निकले हैं. बेगूसराय से 20 तथा कटिहार से 19 नये मरीज निकले हैं.

Also Read: पटना में 9 सहित राज्य में निकले कोरोना के 179 नये मरीज, एक की मौत

बिहार, झारखंड, ओड़िशा के मुसलमानों की सबसे बड़ी एदारा इमारत -ए -शरिया, प्रसिद्ध खानकाह ए मुजिबिया ने लोगों से ईद मुबारक का चांद देखे जाने का एहतमाम करने की अपील की है.

Also Read: आज ईद मुबारक का चांद देखने का करें एहतमाम

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि पटना और आसपास के शहरों को जलजमाव से मुक्त रखने के लिए 167 करोड़ की लागत से उच्च क्षमता वाले मोटर खरीदे जायेंगे. ये मोटर पंपिंग स्टेशनों की क्षमता को बढ़ाने के लिए लगाये जायेंगे, ताकि भीषण जलजमाव की स्थिति में भी शहर को जलजमाव से निजात मिल सके.

Also Read: शहर को जलजमाव से बचाने के लिए खरीदे जायेंगे 167 करोड़ के मोटर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >