क्या है हाई स्पीड रैपिड ट्रेन की खासियत? RRTS बनाने को लेकर रिपोर्ट तैयार करने के लिए 31.59 करोड़ मंजूर

Bihar Rapid Train Corridor: बिहार में पटना से चार जिलों गयाजी, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय और आरा के बीच रैपिड ट्रेन चलाई जाएगी. इसके लिए चार प्रमुख कॉरिडोर बनाए जायेंगे. यह ट्रेन भारत की सामान्य ट्रेनों और मेट्रो से कहीं ज्यादा तेज है.

Bihar Rapid Train Corridor: बिहार के चार शहरों के बीच रैपिड ट्रेन चलाई जाएगी. इसके लिए राज्य में चार प्रमुख कॉरिडोर में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) बनेगा. इसे तैयार करने के लिए अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट (एएआर) और डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को दी गई है. यह रिपोर्ट तैयार करने के लिए 31.59 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है.

इन कॉरिडोर पर आरआरटीएस बनेगा

बिहार में जिन चार प्रमुख कॉरिडोर में आरआरटीएस बनेगा, वे कॉरिडोर उत्तर प्रदेश को कनेक्ट करते हैं. इन चार कॉरिडोर में पटना-गयाजी, पटना एयरपोर्ट-बेगूसराय, पटना-हाजीपुर-सोनपुर एयरपोर्ट-मुजफ्फरपुर और पटना एयरपोर्ट-आरा शामिल हैं. इसका डीपीआर बनने के बाद कुल लंबाई और लागत की जानकारी मिल सकेगी.

क्या होता है रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम?

रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम दो शहरों या घने शहरी केंद्रों को आपस में जोड़ने वाला एक आधुनिक, हाई-स्पीड और हाई-फ्रीक्वेंसी वाला रेल-आधारित कम्यूटर सिस्टम है. यह पारंपरिक रेलवे और मेट्रो ट्रेन दोनों से अलग है और इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि लोग कम समय में एक शहर से दूसरे शहर की लंबी दूरी तय कर सकें. इसे रैपिड रेल सेवा के रूप में भी जाना जाता है. यह मेट्रो जैसी सुगमता और पारंपरिक रेलवे जैसी लंबी दूरी की यात्रा का हाइब्रिड मॉडल है.

क्यों है जरूरी?

नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि राजधानी पटना और उसके आसपास के इलाकों में शहरीकरण बढ़ रहा है. यात्रियों की संख्या बढ़ रही है. प्रमुख आर्थिक केंद्रों में तेजी से गतिविधियां बढ़ रही हैं. आरआरटीएस से सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को प्रोत्साहन मिलेगा.

प्वाइंट्स में जानिए रैपिड ट्रेन की खासियत

  1. हाई स्पीड - आरआरटीएस ट्रेनों की डिजाइन स्पीड 180 KMPH और ऑपरेशनल स्पीड 160 KMPH होती है. यह भारत की सामान्य ट्रेनों और मेट्रो (जो अधिकतम 80-90 KMPH की रफ्तार पर चलती हैं) से कहीं ज्यादा तेज है.
  2. हाई फ्रीक्वेंसी - यात्रियों को ट्रेन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता. हर 5 से 15 मिनट में ट्रेनें उपलब्ध होती है.
  3. मल्टी-मॉडल - आरआरटीएस स्टेशनों को इस तरह बनाया जा रहा है कि वे मेट्रो स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों से सीधे जुड़े हों, ताकि यात्री बिना किसी परेशानी के सफर बदल सकें.
  4. महत्व - इसका मुख्य उद्देश्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम को कम करना, प्रदूषण पर लगाम लगाना और बड़े शहरों के आसपास के इलाकों का तेजी से विकास करना है.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव: मां का आशीर्वाद लेकर BJP कैंडिडेट अभिषेक कुमार ने किया नॉमिनेशन, अब शुरू करेंगे जनसंपर्क


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >