Bihar Health News: बिहार में बनेगा एक महीना में एक करोड़ आयुष्मान कार्ड...

Bihar Health News: बिहार सरकार द्वारा 01 महीने के अंदर राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर एक करोड़ लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विभाग के अधिकारियों के साथ आयुष्मान भारत योजना के अलावा आवश्यक दवाओं की सूची की भी समीक्षा किए.

Bihar Health News: बिहार राज्य हेल्थ सोशायटी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि स्वास्थय विभाग के अधिकारियों द्वारा केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत एक महीने में 01 करोड़ नए आयुष्मान कार्ड जारी करने का निर्णय लिया गया है.

बता दें कि यह योजना केंद्र सरकार की एक राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना है. जिसका उद्देश्य देश में कम आय वालों को हर साल मुफ्त 05 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करना है. यह केंद्र प्रायोजित योजना है और इसे केंद्र और राज्य दोनों सरकारें वित्तपोषित करती है. बिहार सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कैम्प का आयोजन कर एक महीना में एक करोड़ कार्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा.

31 जुलाई तक पूरा करना है लक्ष्य

बता दें कि बिहार सरकार द्वारा 01 महीने के अंदर राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर एक करोड़ लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इसके साथ ही आवश्यक दवाओं की सूची में शामिल दवाओं की दर अनुबंध का काम 31 जुलाई का तक पूरा करने का भी लक्ष्य रखा है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विभाग के अधिकारियों के साथ आयुष्मान भारत योजना के अलावा आवश्यक दवाओं की सूची की भी समीक्षा किए.

मुफ्त दवाओं की उपलब्धता करें सुनिश्चित

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि अस्पतालों में जो भी आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं है उनकी सूची तैयार कर जल्द से जल्द उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. मुफ्त दवाओं की उपलब्धता में कमी नहीं आनी चाहिए. उन्होंने दवाओं की आवश्यक सूची की सभी दवाओं की दर अनुबंध 31 जुलाई तक पूर्ण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया.

बता दें कि टेक्निकल कोर कमेटी को इन दवाओं के उपयोग और खपत की समीक्षा कर इन्हें सूची में शामिल रहने या विलोपित करने का निर्देश भी दिया गया है. इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि ड्रग व वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर भी ध्यान देने की जरूरत है ताकि देश स्तर पर तीसरे से पहले पायदान पर अपना राज्य आ सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >