बिहार: प्रोफेसर बहाली का नया नियम, गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म, मैट्रिक से पीएचडी तक के जुड़ेंगे मार्क्स

Bihar Guest Faculty System End: बिहार में गेस्ट फैकल्टी व्यवस्था समाप्त करने की तैयारी है. अब शिक्षकों की नियुक्ति फिक्स्ड टर्म फैकल्टी के रूप में होगी. 211 नए कॉलेजों के लिए ड्राफ्ट तैयार किया गया है और चयन 100 अंकों की मेरिट के आधार पर होगा. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Guest Faculty System End: बिहार के विश्वविद्यालयों और रजिस्टर्ड कॉलेजों में वर्षों से लागू गेस्ट फैकल्टी (अतिथि शिक्षक) व्यवस्था को समाप्त करने की तैयारी कर ली गई है. अब शिक्षकों की नियुक्ति ‘फिक्स्ड टर्म फैकल्टी’ के रूप में की जाएगी.

10 दिनों के भीतर मांगा सुझाव

राजभवन के निर्देश पर तीन कुलपतियों की उच्चस्तरीय समिति ने ‘बिहार यूनिवर्सिटीज फिक्स्ड टर्म फैकल्टी इंगेजमेंट स्टेच्यूट-2026’ का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है. राज्यपाल सचिवालय की ओएसडी (न्यायिक) कल्पना श्रीवास्तव ने इस ड्राफ्ट को सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और बिहार राज्य उच्च शिक्षा परिषद (BSHEC) के सचिव को भेज दिया है. इस पर 10 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं. इसके बाद अंतिम नियमावली लागू की जाएगी.

211 नए कॉलेजों में शिक्षकों की बहाली

शिक्षक बहाली में जाते अभ्यर्थी, फोटो- ai जेनरेटेड

राजभवन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 को एक जुलाई से शुरू करने के लिए मिशन मोड में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है. पहले चरण में राज्य के 211 नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेजों के लिए फिक्स्ड टर्म फैकल्टी की बहाली की जाएगी.

इन विषयों की होगी पढ़ाई

इन कॉलेजों में शुरुआती दौर में छह विषयों की पढ़ाई शुरू करने की योजना बनाई गई है. इनमें हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र शामिल हैं.

यह भी पढे़ें: मोतिहारी: वाटर पार्क बना मौत का कुआं, नहाने के दौरान नाबालिग ने तोड़ा दम

स्टीयरिंग कमेटी करेगी पूरी प्रक्रिया की निगरानी

बहाली प्रक्रिया की निगरानी करती टीम, फोटो- एआई जेनरेटेड

शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग और राज्यपाल सचिवालय के समन्वय से एक स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया जाएगा. यह समिति पूरी बहाली प्रक्रिया की निगरानी करेगी.

100 अंकों के आधार पर बनेगी मेरिट

प्रस्तावित नियमावली के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन 100 अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इसमें 88 अंक शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 12 अंक इंटरव्यू और डेमो क्लास के लिए होंगे.

यह भी पढे़ें: श्मशान से अधजला शव उठा ले गयी पुलिस, जल्दबाजी में हो रहा था अंतिम संस्कार

मैट्रिक से लेकर ग्रुजुएशन तक के मार्क्स होंगे शामिल

शैक्षणिक सर्टिफिकेट, फोटो- एआई जेनरेटेड

मेरिट तैयार करने में मैट्रिक से लेकर स्नातकोत्तर तक के अंकों को शामिल किया जाएगा. मैट्रिक के लिए अधिकतम 10 अंक, इंटर के लिए 12 अंक, स्नातक के लिए 15 अंक और पीजी के लिए 23 अंक निर्धारित किए गए हैं.

पीएचडी और जेआरएफ को मिलेगा अतिरिक्त लाभ

उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को अलग से अंक दिए जाएंगे. नेट के लिए 10 अंक, पीएचडी के लिए 10 अंक और एमफिल के लिए 5 अंक निर्धारित किए गए हैं. वहीं पीएचडी-नेट करने वाले अभ्यर्थियों को 20 अंक, एमफिल-जेआरएफ को 23 अंक और पीएचडी-जेआरएफ वाले उम्मीदवारों को अधिकतम 28 अंक मिलेंगे.

यह भी पढे़ें: सहयोग शिविर में बैठे डॉक्टरों के ऊपर अचानक गिरा छत का प्लास्टर, व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

इंटरव्यू और डेमो क्लास भी होंगे अहम

चयन प्रक्रिया में 12 अंक इंटरव्यू और शिक्षण प्रदर्शन के लिए निर्धारित किए गए हैं. इसमें छह अंक इंटरव्यू के लिए और छह अंक डेमो क्लास के आधार पर दिए जाएंगे. अभ्यर्थियों को चयन समिति के सामने अपनी शिक्षण क्षमता का प्रदर्शन करना होगा.

यह भी पढे़ें: मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक, एक रात में 4 घरों से लाखों की संपत्ति लेकर हुए फरार

मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >