इस दिन बिहार की 1.5 लाख बेटियों के अकाउंट में आएंगे 50 हजार रुपये, सम्राट सरकार ने शुरू की तैयारी

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana: बिहार में ग्रेजुएशन पूरा कर चुकी करीब डेढ़ लाख छात्राओं को जल्द 50 हजार रुपये मिल सकते हैं. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत राशि भेजने की तैयारी पूरी की जा रही है. 17 विश्वविद्यालयों से मिली जानकारी की जांच हो चुकी है.

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana: बिहार में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी करीब डेढ़ लाख छात्राओं के लिए पैसे से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है. सरकार अब मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत उनके बैंक खातों में 50 हजार रुपये भेजने की तैयारी कर रही है. इस भुगतान के लिए जरूरी प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है.

10 सितंबर तक भेजी जा सकती है राशि

उच्च शिक्षा निदेशालय ने 17 विश्वविद्यालयों से मिली स्नातक पास छात्राओं की जानकारी की जांच पूरी कर ली है. विभाग के मुताबिक अब पात्र छात्राओं को 10 सितंबर तक प्रोत्साहन राशि देने की तैयारी है. इस भुगतान के लिए वित्त विभाग की तरफ से राशि को मंजूरी भी मिल चुकी है.

दिसंबर 2025 तक पास छात्राओं का डेटा जांचा गया

उच्च शिक्षा विभाग ने दिसंबर 2025 तक स्नातक पास करने वाली छात्राओं की जानकारी को चेक किया है. इस प्रक्रिया में करीब डेढ़ लाख छात्राओं का डेटा सही पाया गया है. हालांकि 2234 छात्राओं की जानकारी पूरी नहीं थी. संबंधित विश्वविद्यालयों को इन छात्राओं का रिकॉर्ड एक सप्ताह के भीतर पूरा करने को कहा गया है.

स्नातक पास करने पर मिलते हैं 50 हजार

मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के तहत ग्रेजुएशन पास करने वाली छात्राओं को 50 हजार रुपये की मदद दी जाती है. उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल के मुताबिक योजना में प्रत्येक पात्र छात्रा को 50-50 हजार रुपये देने का प्रावधान है. राशि सीधे लाभुक के बैंक खाते में भेजी जानी है.

किन विश्वविद्यालयों की छात्राएं इस प्रक्रिया में शामिल हैं

इस भुगतान के लिए पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना विश्वविद्यालय, बीएन मंडल विश्वविद्यालय, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, मुंगेर विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से डेटा लिया गया है.

इसके अलावा कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, मगध विश्वविद्यालय, मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, नालंदा खुला विश्वविद्यालय, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान की स्नातक पास छात्राएं भी इस प्रक्रिया में शामिल हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

2234 छात्राओं के लिए भी जरूरी अपडेट

जिन 2234 छात्राओं का रिकॉर्ड अधूरा मिला है, उनके विश्वविद्यालयों को इसे जल्द ठीक करने को कहा गया है. डेटा पूरा होने के बाद इन छात्राओं की जानकारी के आधार पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी. यानी फिलहाल विभाग का फोकस सही डेटा तैयार करने और पात्र छात्राओं तक योजना की राशि पहुंचाने पर है.

इसे भी पढ़ें: नेपाल से आ रहा है पानी का सैलाब, पश्चिमी चंपारण से वैशाली तक चेतावनी, गंडक में 3 मीटर ऊंची लहरों की आशंका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >