बिहार के अमीनों के लिए खुशखबरी, अब गृह जिले के आस-पास होगा ट्रांसफर, बन रहा पोर्टल

Bihar Government: बिहार के अमीनों के लिए खुशखबरी है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में काम कर रहे अमीनों का ट्रांसफर अब उनके गृह जिले के आस-पास हो सकेगा. जानकारी के मुताबिक, अमीन के पास अब तीन जिलों का ऑप्शन मिलेगा.

Bihar Government: (मिथिलेश कुमार) बिहार सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कार्यरत अमीनों के ट्रांसफर को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर ली है. अब अमीनों के ट्रांसफर के लिए उनके वर्तमान जिले के आस-पास के अधिकतम तीन जिलों को चुनने का ऑप्शन मिलेगा.

इस ऑप्शन के लिए आवेदन करने के बाद उनमें से किसी एक जिले का चयन कर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अमीनों का ट्रांसफर करेगा. विभागीय स्तर पर इसकी प्रक्रिया अंतिम फेज में है और जून महीने से ट्रांसफर की कार्रवाई शुरू होने की संभावना है.

विभाग तैयार कर रहा विशेष पोर्टल

जानकारी के अनुसार, ट्रांसफर की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन बनाने के लिए विशेष पोर्टल तैयार किया जा रहा है. यह पोर्टल जल्द ही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के वेबसाइट पर लाइव कर दिया जाएगा, जिसके माध्यम से अमीन खुद अपने पसंदीदा जिलों का ऑप्शन दे सकेंगे. विभाग का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी और प्रशासनिक कार्यों में भी तेजी आयेगी.

लंबे समय से थी अमीनों की मांग

अधिकारियों के मुताबिक, लंबे समय से अमीनों की ओर से गृह जिला या उसके आस-पास के इलाकों में ट्रांसफर की मांग की जा रही थी. कई अमीन दूर-दराज के जिलों में कार्यरत होने के कारण पारिवारिक और सामाजिक समस्याओं का सामना कर रहे थे. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नई नीति तैयार की है.

राजस्व संबंधी कामकाज में आएगी तेजी

नई व्यवस्था के तहत अमीनों को अपने वर्तमान कार्यस्थल से सटे तीन जिलों का ऑप्शन देने का अवसर मिलेगा. इसके आधार पर विभाग खाली पदों और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए ट्रांसफर का निर्णय लेगा. इससे एक ओर कर्मचारियों की परेशानी कम होगी, जबकि दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर भूमि सर्वेक्षण, दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व संबंधी काम के समाधान में भी सुधार आने की उम्मीद है.

विभागीय पोर्टल में उपलब्ध होंगी कई जानकारियां

सूत्रों के अनुसार, विभागीय पोर्टल में कर्मचारियों की सर्विस डिस्क्रिप्शन, वर्तमान पदस्थापन, खाली पदों की स्थिति और प्राथमिकता विकल्प जैसी सभी जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगी. आवेदन और अनुमोदन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी. इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और अनावश्यक हस्तक्षेप की संभावना भी कम होगी.

जारी होंगे दिशा-निर्देश

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल के लाइव होते ही संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए जायेंगे. जून के पहले सप्ताह से आवेदन लेने की तैयारी की जा रही है. सरकार की इस पहल को अमीनों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है.

Also Read: आनंद मोहन की नाराजगी का साइड इफेक्ट, JDU MLC से मिलने पहुंचे नीतीश, जानिए पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >