Bihar Weather: बिहार में अगले 24 घंटे बढ़ेगी ठंड, धूप के बाद फिर से कनकनी की दस्तक

Bihar Weather News Live: पटना सहित समूचे बिहार में शुक्रवार को कोहरा और कड़ाके की ठंड से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. प्रदेश में अगले चार दिनों तक पूरे बिहार में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी. फिरहाल कपकपी से लोगों को निजात मिलने के आसार नहीं है.

Live Updates
7:00 PM. 7 Jan 22 7:00 PM. 7 Jan

अगले 24 घंटे तक ठंड बढ़ने के आसार

बिहार में अगले 24 घंटे तक ठंड और अधिक बढ़ सकती है. शुक्रवार को दिनभर धूप ने राहत दी लेकिन शाम होते ही ठंड ने फिर से लोगों को घरों में पैक कर दिया है.

7:00 PM. 7 Jan 22 7:00 PM. 7 Jan

दरभंगा एयरपोर्ट पर कोहरे की मार

दरभंगा एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण लगातार विमान सेवा बाधित रही है. बुधवार और गुरुवार को विमानें रद्द रही. आज शुक्रवार को शाम 4 बजे तक आगमन और प्रस्थान मिलाकर कुल 6 फ्लाइट सेवा में रहीं.

7:00 PM. 7 Jan 22 7:00 PM. 7 Jan

बिहार में 7 फ्लाइट रद्द

खराब मौसम के कारण बिहार से आने-जाने वाली कई फ्लाइट रोज रद्द हो रही है. शुक्रवार को भी 7 फ्लाइट रद्द किये गये.

7:00 PM. 7 Jan 22 7:00 PM. 7 Jan

आगामी 48 घंटे में बिहार में कोहरा और कड़ाके की ठंड

आगामी 48 घंटे में बिहार में कोहरा और कड़ाके की ठंड जारी रहेगी. हालांकि पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान आंशिक रूप से बढ़ा ही रहेगा. हालांकि उत्तरी-पश्चिमी हवा ठिठुरन और कनकनी पैदा करती रहेगी.

7:00 PM. 7 Jan 22 7:00 PM. 7 Jan

ला नीना ने बढ़ाई ठंड

बिहार में फरवरी और मार्च भी ठंडे हो सकते हैं. दरअसल ला नीना प्रशांत महासागर की एक मौसमी दशा है. इस दशा में समुद्र सतह का तापमान काफी कम हो जाता है.. एक दो जगहों को छोड़कर सभी जगहों पर सामान्य या सामान्य से कहीं अधिक बारिश के आसार हैं.

7:00 PM. 7 Jan 22 7:00 PM. 7 Jan

जनवरी में सामान्य से अधिक ठंड

बिहार में जनवरी में सामान्य से अधिक ठंड पड़ सकती है. इसके अलावा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक और अधिकतम तापमान कम रहने के आसार हैं. इसकी वजह से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं. इसकी वजह ”ला नीना” का असर है. आइएमडी पटना ने कहा है कि ला नीना के सक्रिय होने की वजह से समूचे उत्तरी भारत सहित बिहार में अधिक ठंड पड़ेगी.

7:00 PM. 7 Jan 22 7:00 PM. 7 Jan

बिहार में आज धूप से राहत

बिहार में आज शुक्रवार को मौसम का मिजाज थोड़ा नरम हुआ है. ठंड के बीच धूप से लोगों को राहत मिली है.

12:26 PM. 7 Jan 22 12:26 PM. 7 Jan

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद भी बढ़ी कनकनी

पछुआ हवा के चलने व मौसम साफ नहीं होने की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद भी गुरुवार को कनकनी में कमी नहीं हुई. दोपहर में धूप निकली, लेकिन उसका असर नहीं रहा. शाम पांच बजे के बाद से से कुहासा का असर दिखने लगा. सुबह में कुहासा के कारण विजिबिलिटि मात्र 100 मीटर रही. सुबह साढ़े नौ बजे के बाद विजिबिलिटि 1000 मीटर के आसपास होने पर विमानों का आना-जाना शुरू हुआ.

12:26 PM. 7 Jan 22 12:26 PM. 7 Jan

बिहार में हल्की बारिश होने का आसार

बिहार में दो दिन बाद ठंड और बढ़ जाएगी. आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश के आसार है. बिहार के कई क्षेत्रों में घने कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है. छपरा जिला प्रदेश 8.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा शहर रहा. पटना का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

12:26 PM. 7 Jan 22 12:26 PM. 7 Jan

दो दिन बाद बिहार में बारिश होने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, कल से तापमान में वृद्धि होने के साथ मौसम में सुधार होगा. वहीं, 8.6 डिग्री सेल्सियस के साथ छपरा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा. वहीं दो दिन बाद बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद ठंड बढ़ जाएगी.

12:26 PM. 7 Jan 22 12:26 PM. 7 Jan

बिहार में ठंड से दो लोगों की मौत

बिहार में कड़ाके की ठंड जारी है. लगातार पड़ रही सर्दी हाइ ब्लड प्रेशर और डायबिटीज रोगियों पर भारी पड़ रही है. बीते 24 घंटे के अंदर दो लोगों की मौत ब्रेन स्ट्रोक व दो की मौत हार्ट अटैक से हो गयी.

12:26 PM. 7 Jan 22 12:26 PM. 7 Jan

बारिश होने पर बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पश्चिम भागों के एक या दो स्थानों पर शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है. प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह जारी है. बिहार के कुछ भागों में दो से तीन दिनों तक कोहरा छाए रहेगा.

12:26 PM. 7 Jan 22 12:26 PM. 7 Jan

तापमान बढ़ा, पर मौसम साफ नहीं रहने से बढ़ी कनकनी

पछुआ हवा के चलने व मौसम साफ नहीं होने की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद भी गुरुवार को कनकनी में कमी नहीं हुई. दोपहर में धूप निकली, लेकिन उसका असर नहीं रहा. शाम पांच बजे के बाद से कुहासा का असर दिखने लगा. सुबह में कुहासा के कारण विजिबिलिटि मात 100 मीटर रही. सुबह साढ़े नौ बजे के बाद विजिबिलिटि 1000 मीटर के आसपास होने पर विमानों का आना- जाना शुरू हुआ.

12:26 PM. 7 Jan 22 12:26 PM. 7 Jan

प्रदेश में अभी जारी रहेगी कड़ाके की ठंड

आगामी 48 घंटे में बिहार में कोहरा और कड़ाके की ठंड जारी रहेगी. पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान आंशिक रूप से बढ़ा ही रहेगा. हालांकि उतरी-पश्चिमी हवा ठिठुरन और कनकनी पैदा करती रहेगी. गुरुवार को पूर्व बिहार में विशेष रूप से कोहरा रहा. यहां की दृश्यता 20 मीटर तक सिमट गयी थी. कई जगह हल्की बारिश भी हुई.

8:13 AM. 7 Jan 22 8:13 AM. 7 Jan

बिहार में अभी जारी रहेगी कड़ाके की ठंड

बिहार में जनवरी में सामान्य से अधिक ठंड पड़ सकती है. इसके अलावा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक और अधिकतम तापमान कम रहने के आसार है. इसकी वजह से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है. इसकी वजह ”ला नीना” का असर है. आइएमडी पटना ने कहा है कि ला नीना के सक्रिय होने की वजह से समूचे उतरी भारत सहित बिहार में अधिक ठंड पड़ेगी. यहां तक कि फरवरी और मार्च भी ठंड हो सकते है. दरअसल ला नीना प्रशांत महासागर की एक मौसमी दशा है.

मुख्य बातें

Bihar Weather News Live: पटना सहित समूचे बिहार में शुक्रवार को कोहरा और कड़ाके की ठंड से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. प्रदेश में अगले चार दिनों तक पूरे बिहार में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी. फिरहाल कपकपी से लोगों को निजात मिलने के आसार नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >