बिहार में 34 लाख से ज्यादा बाढ़ से प्रभावित, अगले 2 दिन भयंकर बारिश का अलर्ट, नदियों में उफान से खौफ में लोग

Bihar Flood: बिहार में एक तरफ नदियों में उफान कम होने का नाम नहीं ले रहा है तो दूसरी तरफ मॉनसून भी एक्टिव है. बिहार में 34 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. इस बीच मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में लोगों को परेशानी आने वाले दिनों में और बढ़ने की आशंका है.

बिहार से प्रह्लाद कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood: बिहार बाढ़ से लोगों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है. कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है जबकि कई नदियां खतरे के निशान के आसपास है. इस तरह से 12 से ज्यादा जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है. लेकिन प्रशासन की ओर से राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है.

आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट में क्या?

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट की माने तो, पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया और अरवल जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों के लगभग 79 प्रखंडों के 34 लाख से भी ज्यादा लोग प्रभावित हैं. लोग अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हैं. ज्यादा परेशानी नदी किनारे और निचले हिस्से में रह रहे लोगों को हो रही है.

ये नदियां खतरे के निशान से बह रहीं ऊपर

साथ ही राज्य में नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट की माने तो, भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा सुबह 8 बजे अपने पुराने सर्वोच्च जलस्तर 36.75 मीटर को पार कर 36.80 मीटर पर पहुंच गई. लेकिन फिलहाल नदी का जलस्तर स्थिर बना हुआ है. भागलपुर के अलावा दीघा, गांधीघाट, हाथीदह और मुंगेर में भी पानी खतरे के निशान से ऊपर है. साथ ही गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, पुनपुन, बागमती और घाघरा भी कई जगह लाल निशान के ऊपर बह रही हैं.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अगले 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी

दूसरी तरफ, बिहार में मॉनसून भी पूरी तरह से एक्टिव है. अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 9 सितंबर को खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जबकि सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, पटना, नालंदा, नवादा, गयाजी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण समेत अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इसके साथ ही 10 सितंबर को बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भयंकर बारिश हो सकती है. जबकि पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बेगूसराय, पटना, नालंदा, नवादा, गयाजी, जहानाबाद, शेखपुरा और लखीसराय जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में आने वाले दिनों में भारी बारिश की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

NDRF-SDRF की टीमें तैनात

गंडक नदी का वाल्मीकिनगर बराज पर जलस्राव 1,04,400 क्यूसेक, कोसी नदी का वीरपुर बराज पर 1,69,985 क्यूसेक और सोन नदी का इंद्रपुरी बराज पर 1,04,758 क्यूसेक दर्ज किया गया है. कोसी और सोन के जलस्राव में कमी की प्रवृत्ति बताई गई है. संभावित बाढ़ को देखते हुए जल्द राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की 27 और एनडीआरएफ की 10 टीमें अलग-अलग जिलों में प्रतिनियुक्त की गई हैं.

Also Read: 'जो दलितों से टकराएगा...’ नारों के बीच पटना में प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >