अदालत में RJD कैंडिडेट शक्ति सिंह, 12 वोटों से हार को चुनौती, 35 दूसरे प्रत्याशी भी कम वोटों से हारे

Bihar Election Results: बिहार में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद एनडीए सरकार का गठन हुआ. वहीं, जनादेश के फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है. हारे प्रत्याशी अदालत में मतदाताओं के फैसले को चुनौती देने लगे हैं. नालंदा जिले की हिलसा सीट से महज 12 वोटों से हारे राजद के पूर्व प्रत्याशी शक्ति सिंह यादव ने पटना हाईकोर्ट में केस किया है.

Bihar Election Results: बिहार में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद एनडीए सरकार का गठन हो चुका है. दूसरी तरफ मतदाताओं के फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है. हारे प्रत्याशी अदालत में मतदाताओं के फैसले को चुनौती देने लगे हैं. नालंदा जिले की हिलसा सीट से महज 12 वोटों से हारे राजद के पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव ने पटना हाईकोर्ट का रूख किया है. ऐसी खबरें सामने आई है कि राजद ने कम वोटों से हारे हुए दूसरे प्रत्याशियों को भी अलग-अलग अदालत जाने की सलाह दी है.

Also Read: Fodder Scam : लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाला में सीबीआई ने किस आधार पर हाईकोर्ट में जमानत का विरोध किया, पढ़िए ये रिपोर्ट
35 प्रत्याशी 3000 से कम वोटों से हारे

बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट को देखें तो तीन हजार या उससे कम वोट से हारने वाले प्रत्याशियों की संख्या 35 है. जिसमें 17 महागठबंधन और 18 एनडीए के हैं. ऐसा माना जा रहा है कि राजद के दूसरे हारे हुए प्रत्याशी भी अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं. जबकि, रामगढ़ सीट से हारे बसपा प्रत्याशी अंबिका सिंह यादव के भी अदालत जाने की खबरें सामने आई है. इसके पहले महागठबंधन विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव भी चुनाव रिजल्ट पर विरोध दर्ज कराकर बीजेपी पर हमला कर चुके हैं.

राजद नेता शक्ति सिंह यादव का आरोप

राजद नेता शक्ति सिंह यादव का आरोप है कि उन्हें जान-बूझकर हराया गया है. अपनी याचिका में पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव ने जिक्र किया है कि चुनाव में 549 वोट से जीतने के बावजूद रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें 12 वोटों से हारा हुआ करार दिया है. 33 राउंड की गिनती में 32 राउंड तक आगे रहने के बावजूद हारना सही नहीं लगता है. यहां तक कि पोस्टल बैलेट की गिनती में भी उन्हें हारा हुआ बताया गया. पोस्टल बैलेट में 17 वोट से आगे रहने के बावजूद 16 पोस्टल बैलेट को रद्द करने की बात भी कही गई.

Also Read: आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर डांस कर रही डांसर को मारी गोली, आयोजक गिरफ्तार, देखें वीडियो
सीट – पार्टी – प्रत्याशी – इतने वोटों से हारे

भोरे – भाकपा (माले) – जीतेंद्र पासवान – 462

डेहरी – बीजेपी – सत्येंद्र नारायण – 464

मटिहानी – जेडीयू – बोगो सिंह – 333

रामगढ़ – बीएसपी – अंबिका सिंह यादव – 189

बरबीघा – कांग्रेस – गजानन शाही – 113

हिलसा- राजद – शक्ति सिंह यादव – 12

Posted : Abhishek.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >