NDA में सीट बंटवारे को लेकर क्यों फंसा है अब तक पेंच? यहां जानें तीन कारण

Bihar vidhan sabha chunav, seat sharing in nda, jdu and bjp : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की घोषणा हो चुकी है. आयोग ने पहले चरण के नामांकन का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. वहींं अब तक एनडीए और महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर फैसला नहीं हो सका है. बताया जा रहा है कि महागठबंधन आज सीट बंटवारे को लेकर आधिकारिक ऐलान कर सकती है. वहींं एनडीए में अब तक सीट बंटवारे को लेकर मामला नहीं सुलझा है. हालांकि सीट बंटवारे को लेकर तीनों दल के बीच लगातार बातचीत जारी है, वहीं यह विवाद नहीं सुलझने के पीछ तीन मुख्य कारण बताया जा रहा है. आइए जानते हैं

Bihar Vidhansabha chunav : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की घोषणा हो चुकी है. आयोग ने पहले चरण के नामांकन का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. वहींं अब तक एनडीए और महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर फैसला नहीं हो सका है. बताया जा रहा है कि महागठबंधन आज सीट बंटवारे को लेकर आधिकारिक ऐलान कर सकती है. वहींं एनडीए में अब तक सीट बंटवारे को लेकर मामला नहीं सुलझा है. हालांकि सीट बंटवारे को लेकर तीनों दल के बीच लगातार बातचीत जारी है, वहीं यह विवाद नहीं सुलझने के पीछ तीन मुख्य कारण बताया जा रहा है. आइए जानते हैं…

लोजपा अडिग- एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर लोजपा अड़ गई है. सूत्रों के अनुसार लोजपा बिहार कीतकरीबन 40 सीट मांग रही है, वहीं बीजेपी 30 सीट देने को तैयार है. माना जा रहा है कि लोजपा संसदीय दल की आज होने वाली बैठक के बाद चिराग पासवान अपना स्टैंड साफ कर देंगे. वहींं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बातचीत चल रही है, अगर रामविलास पासवान जी स्वस्थ होते तो सीट बंटवारा हो गया होता.

जदयू लोजपा में खींचातानी- बता दें कि एनडीए मेन सीट बंटवारे को लेकर सबसे बड़ा पेंच जदयू लोजपा के बीच तनातनी का है. लोजपा के प्रवक्ता ने कल नीतीश के महत्वाकांक्षी योजना पर जिस तरह निशाना साधा, उससे दोनों दल के बीच ओर अधिक कटुता बढ़ गई है. वहीं सूत्रों की मानें तो जदयू ने स्पष्ट कर दिया है कि लोजपा को बीजेपी अपने कोटा बवसे सीट देंं, क्योंकि लोजपा बीजेपी के कहने से गठबंधन में है.

बीजेपी और जदयू में भी सहमति नहीं!- सूत्रों के मुताबिक एनडीए में एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर खींचतान के कारण सीटों को लेर फैसला नहीं हो पा रहा है. बताया जा रहा है कि जदयू भी शहरी सीटों पर औसत भागीदारी चाहती है, जिसको लेकर पेंच फंसा हुआ है. वहीं आधे दर्जन शहरी सीटों पर लोजपा भी दावा ठोक दिया है, जिसके कारण मामला फंसता ही जा रहा है. हालांकि देर रात अमित शाह के घर इस सभी बातों को लेकर बैठक चली.

Also Read: Bihar vidhan sabha chunav 2020 : सोशल मीडिया पर Fake News फैलाना पड़ेगा भारी, CVigil ऐप के जरिए निगरानी करेगा आयोग

Posted by : Avinish Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
NDA

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >