Bihar Election 2020: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तेजस्वी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई

Bihar Election News 2020: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने सड़क हादसे में हुई तीन लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है.

Bihar Election 2020, News Updates: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने सड़क हादसे में हुई तीन लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है. तेजस्वी ने ट्वीट करके कहा है कि अमनौर में चुनावी जनसभा के पश्चात हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत की दुखद खबर ने मन व्यथित कर दिया है. ईश्वर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करे दे. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ. Bihar Chunav 2020 Live News से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये prabhatkhabar.com पर.


हादसे में तीन लोगों की गयी जान 

आपको बता दें, यह सड़क हादसा बीते बुधवार को हुआ था. जानकारी के मुताबिक बुधवार को ये सभी लोग तेजस्वी यादव की अमनौर चुनावी रैली में भाग लेने के बाद अपने घरों को लौट रहे थे. लौटने के क्रम में इन लोगों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जानकारी के अनुसार बुधवार को ही दुर्घटना के तुरंत बाद घटना स्थल पर दो लोगों की तत्काल मौत हो गई थी. Bihar Chunav 2020 से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये prabhatkhabar.com पर

Also Read: Bihar Election: CM नीतीश के ‘अंतिम चुनाव’ वाले बयान पर जदयू ने कहा, इसका आशय राजनीति से संन्यास नहीं

पूर्णिया जिले में हुए इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए थें. यहां एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी. जानकारी के अनुसार, एक्सीडेंट में घायल और जान गंवाने वाले लोग आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की चुनावी सभा से वापस लौट रहे थे.

Also Read: बिहार चुनाव: सीमांचल में मतदान से पहले गिरिराज सिंह ने खेला पॉपुलेशन कार्ड, कहा- जनसंख्या विस्फोट रोकने के लिए NDA को वोट करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >