Bihar chunav Results 2020 LIVE updates : NDA को बहुमत,नीतीश कुमार का चौथी बार सीएम बनना तय, अब सरकार गठन पर होगी चर्चा

Bihar chunav Results 2020 LIVE updates : क्या होगा बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Vidhan Sabha Assembly Election) का परिणाम? क्या नीतीश कुमार(Nitish Kumar) का ‘सुशासन’ कायम रहेगा या फिर बिहार में फैलेगा तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) का ‘तेज’? मतगणना से जो रुझान मिल रहे हैं उसमें एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर जारी है हालांकि रुझानों के अनुसार एनडीए गठबंधन बहुमत करीब है, लेकिन यह सिर्फ रुझान हैं परिणाम नहीं. देर रात ही यह तय हो पायेगा कि बिहार में अगले पांच साल तक किसकी सरकार रहेगी. कोरोना काल में होने वाला यह चुनाव बहुत ही खास है. एग्जिट पोल के नतीजे कहते हैं कि बिहार सत्ता परिवर्तन की ओर अग्रसर है, ऐसे में बिहार जैसे जटिल राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले राज्य में यह एक अभूतपूर्व घटना होगी. नीतीश कुमार पिछले तीन टर्म से बिहार के मुख्यमंत्री हैं, यानी उन्होंने पिछला तीन चुनाव लगातार जीता है. अगर वे एक बार फिर चुनाव जीतते हैं, तो यह ऐतिहासिक घटना होगी और अगर तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह भी एक रिकॉर्ड होगा क्योंकि वे देश के सबसे युवा (मात्र 31) वर्ष के मुख्यमंत्री होंगे. वहीं राजनीति में कुछ भी तय नहीं है इस बात को भी अगर सच मान लें तो नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव के अलावा कोई तीसरा विकल्प भी भविष्य के गर्भ से निकल सकता है. वोटों की गिनती जारी है, रात तक यह तय हो जायेगा कि बिहार चुनाव 2020 में जीत किसकी हुई और कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री. बिहार चुनाव परिणाम से जुड़ी हर खबर को जानने के लिए पढ़ते रहें Prabhat khabar का यह लाइव ब्लॉग:-

Live Updates
4:39 AM. 11 Nov 20 11:09 PM. 10 Nov

NDA को बहुमत,नीतीश कुमार का चौथी बार सीएम बनना तय, अब सरकार गठन पर होगी चर्चा

बिहार में चौथी बार नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री लगभग तय हो गया है. एनडीए के सहयोगी दलों ने सरकार गठन के जादुई आंकड़े 122 की संख्या को पार कर लिया है. एनडीए को अब तक 123 सीटें मिल गई हैं, जबकि महागठबंधन 113 सीटें मिली हैं. अन्य को फिलहाल 7 सीटों से ही संतोष करना पड़ा.

3:40 AM. 11 Nov 20 10:10 PM. 10 Nov

146 सीटों के नतीजे घोषित

बिहार विधानसभा के 243 सीटों में से 146 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. घोषित किए गए परिणाम में 41 सीट भाजपा के खाते में गई है, जबकि 27 सीटों पर राजग की सहयोगी पार्टी जदयू को जीत मिली है. राजद के खाते में 46 सीट, कांग्रेस के खाते में 8, सीपीआई एमएल के खाते में 9, सीपीआई एम के खाते में 2, एआईएमआईएम के खाते में 3, हम को 3, बसपा को एक और वीआईपी को 4 सीटें मिली हैं.

3:40 AM. 11 Nov 20 10:10 PM. 10 Nov

243 में से 93 सीट के नतीजे घोषित

बिहार विधानसभा के 243 सीटों में से 93 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. घोषित किए गए परिणाम में 29 सीट भाजपा के खाते में गई है, जबकि 17 सीटों पर राजग की सहयोगी पार्टी जदयू को जीत मिली है. राजद के खाते में 25 सीट, कांग्रेस के खाते में 7, सीपीआई एमएल के खाते में 6, सीपीआई एम के खाते में 1, एआईएमआईएम के खाते में 2, हम को एक, बसपा को एक और वीआईपी को दो सीटें मिली हैं.

2:21 AM. 11 Nov 20 8:51 PM. 10 Nov

243 में से 74 सीट के परिणाम घोषित 

बिहार विधानसभा के 243 सीट में से 74 सीटों के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं. भाजपा 22, राजद 20, जदयू 13, कांग्रेस सात, सीपीआई एमएल 5, वीआईपी 2, एआईएमआईएम, सीपीआई, सीपीआई एम, हम और निर्दलीय उम्मीदवार एक-एक सीट पर आगे हैं. एनडीए को 126 सीट पर बढ़त हासिल है, जबकि महागठबंधन को 110 सीट पर.

2:21 AM. 11 Nov 20 8:51 PM. 10 Nov

नीतीश कुमार के आवास पर जुटने लगे नेता, सरकार गठन पर होगी चर्चा

बिहार विधानसभा चुनाव का पूरा परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन रुझानों में एनडीए बहुमत के करीब है. इस स्थिति में एनडीए के नेता बहुमत जुटाने को लेकर आश्वस्त हो गये हैं. खबर है कि नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए के नेता जुटने लगे हैं. बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचने वाले हैं, जहां सरकार गठन को लेकर चर्चा होगी.

1:11 AM. 11 Nov 20 7:41 PM. 10 Nov

बथनाहा से भाजपा के अनिल कुमार विजयी

बथनाहा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के अनिल कुमार ने कांग्रेस के संजय राम को 46818 मतों से पराजित किया. गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र से विकासशील इन्सान पार्टी स्वीटी सिंह ने राजद के अफजल अली खान को 7280 मतों से पराजित किया. चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उमाकांत सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अभिषेक रंजन को 13469 मतों से पराजित किया. जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम के शाहनवाज ने राजद के सरफराज आलम को 7383 मतों से पराजित किया. मांझी विधानसभा क्षेत्र से माकपा के सत्येंद्र यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी राणा प्रताप सिंह को 25386 मतों से पराजित किया.

मुख्य बातें

Bihar chunav Results 2020 LIVE updates : क्या होगा बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Vidhan Sabha Assembly Election) का परिणाम? क्या नीतीश कुमार(Nitish Kumar) का ‘सुशासन’ कायम रहेगा या फिर बिहार में फैलेगा तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) का ‘तेज’? मतगणना से जो रुझान मिल रहे हैं उसमें एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर जारी है हालांकि रुझानों के अनुसार एनडीए गठबंधन बहुमत करीब है, लेकिन यह सिर्फ रुझान हैं परिणाम नहीं. देर रात ही यह तय हो पायेगा कि बिहार में अगले पांच साल तक किसकी सरकार रहेगी. कोरोना काल में होने वाला यह चुनाव बहुत ही खास है. एग्जिट पोल के नतीजे कहते हैं कि बिहार सत्ता परिवर्तन की ओर अग्रसर है, ऐसे में बिहार जैसे जटिल राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले राज्य में यह एक अभूतपूर्व घटना होगी. नीतीश कुमार पिछले तीन टर्म से बिहार के मुख्यमंत्री हैं, यानी उन्होंने पिछला तीन चुनाव लगातार जीता है. अगर वे एक बार फिर चुनाव जीतते हैं, तो यह ऐतिहासिक घटना होगी और अगर तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह भी एक रिकॉर्ड होगा क्योंकि वे देश के सबसे युवा (मात्र 31) वर्ष के मुख्यमंत्री होंगे. वहीं राजनीति में कुछ भी तय नहीं है इस बात को भी अगर सच मान लें तो नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव के अलावा कोई तीसरा विकल्प भी भविष्य के गर्भ से निकल सकता है. वोटों की गिनती जारी है, रात तक यह तय हो जायेगा कि बिहार चुनाव 2020 में जीत किसकी हुई और कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री. बिहार चुनाव परिणाम से जुड़ी हर खबर को जानने के लिए पढ़ते रहें Prabhat khabar का यह लाइव ब्लॉग:-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >