बिहार चुनाव 2020: पटना की पालीगंज सीट से प्रत्याशी का अजीब कारनामा, भैंस पर बैठकर नामांकन करने पहुंचे

Patna के Paliganj Assembly Seat से People Party Of India Democratic के प्रत्याशी Ravindra Prasad भैंस पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे. Social Media पर प्रत्याशी की वीडियो वायरल हो रही है.

पटना के पालीगंज विधानसभा से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के प्रत्याशी रविंद्र प्रसाद भैंस पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे. सबसे खास बात यह रही कि जब डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार रविंद्र प्रसाद भैंस पर सवार होकर नामांकन के लिए निकले तो तमाशबीनों की भीड़ लग गई. भैंस पर बैठे प्रत्याशी को देखकर लोगों को भरोसा नहीं हुआ कि वो चुनाव लड़ने वाले हैं. रविंद्र प्रसाद की मानें तो वो किसान के बेटे हैं. गरीबों की सेवा के लिए मैदान में उतरे हैं. देखिए हमारी खास पेशकश.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >