Bihar Election 2020: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले नड्डा का बड़ा बयान, कहा- बिहार में BJP ने ज्यादा सीटें जीती तो नीतीश कुमार...

Bihar Election 2020: शनिवार को जेपी नड्डा ने कहा कि अगर हमारी (भाजपा) सीटें ज्यादा भी आती हैं तब भी नीतीश कुमार ही हमारे नेता होंगे.

Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान होने में अब दो दिन ही शेष हैं. राजनीतिक दलों ने चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है. सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक वोटरो को अपने पक्ष में करने में जोर लगाए हुए हैं. इसी कड़ी में जेपी नड्डा ने शनिवार को कई स्थानों पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसभा को संबोधित किया. हाजीपुर में रोड शो किया तो सोनपुर के दिघवारा में जनसभा. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर हमारी (भाजपा) सीटें ज्यादा भी आती हैं तब भी नीतीश कुमार ही हमारे नेता होंगे.

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने शनिवार को रोडशो के दौरान कहा कि सुशासन बाबू नीतीश कुमार ने राजद को क्यों छोड़ा, इसीलिए छोड़ा क्योंकि सुशासन-कुशासन के साथ नहीं चल सकता. अगर सुशासन जेडीयू थी तो कुशासन RJD थी. इसीलिए उनका साथ छोड़कर भाजपा के साथ मिलकर बिहार का विकास किया.

Also Read: Bihar Election 2020: बिहार में गरजे रक्षा मंत्री, कहा- दुनिया की कोई भी ताकत हमारी एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर सकती

बिहार चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी दिन-रात चीन की बात करते हैं. उनके पिता के राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए चीन से पैसा लेकर ये बैठे हैं, और बने हैं राष्ट्रभक्त. मैंने आरोप लगाया है कि राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से जो पैसे लिए उसका जवाब दो, आज तक मां-बेटे ने कोई जवाब नहीं दिया .

Also Read: बिहार चुनाव 2020: पप्पू यादव की रैली में हुआ बड़ा हादसा, मंच गिरने से घायल हुए JAP सुप्रीमो, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >