Bihar Vidhan Sabha Chunav: बीजेपी अध्यक्ष नड्डा के आवास पहुंचे अमित शाह, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर मंथन

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, Bihar Election Seat sharing: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर बैठक चल रही है. इसमें शामिल होने के लिए बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह भी पहुंचे हैं. सूत्रों के मुताबिक़, इस बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा की जा रही है साथ ही एलजेपी के साथ गठबंधन के फार्मूले पर भी चर्चा हो रही है.हालांकि चिराग पासवान एनडीए में रहेंगे या नहीं, इस पर अभी तक संशय कायम है.

लेकिन, सीट शेयरिंग में अमित शाह की एंट्री के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि, लोजपा को भी मन मुताबिक सीट देकर एनडीए में ही बनाए रखने की कोशिश की जाएगी.संभावना जताई जा रही है कि एनडीए के सभी घटक दल के नेता दिल्ली में ही मिल-बैठकर सीटों का औपचारिक ऐलान करेंगे. बता दें कि सीट शेयरिंग को दिल्ली में जुटे एनडीए नेताओं के बीच बुधवार को भी बैठक हुई थी लेकिन कोई फैसला नहीं हो पाया. एनडीए और महागठबंधन के घटक दलों के बीच मुलाकातों का दौर चला, पर सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बनी.

https://twitter.com/ANI/status/1311569895092445184

नड्डा के आवास पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फणवीस और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में चार घंटे तक बैठक चली. बैठक में थोड़ी देर के लिए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ संजय जायसवाल और संगठन मंत्री नागेंद्र भी शामिल हुए. बैठक के बाद बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने मीडिया से कहा कि एनडीए एकजूट है और जदयू, भाजपा, लोजपा और जीतन राम मांझी की पार्टी मिल कर चुनाव लड़ेगी. पीएम नरेंद्र मोदी के काम और नीतीश कुमार के चेहरे पर एनडीए चुनाव मैदान में जायेगी.

Also Read: Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बिहार में चुनावी आगाज, 71 सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू, सीट बंटवारे पर अभी भी विवाद

Posted By: Utpal kant

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >