Bihar Election 2025: सम्राट, चिराग और कुशवाहा का एक जैसा पोस्ट, माहौल शांत करने की कोशिश! क्या अंदरखाने में सब ठीक है?

Bihar Election 2025: सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए और महागठबंधन दोनों में बवाल मचा हुआ है. हालांकि, बाहर सबकुछ ठीक बताया जा रहा है. सीएम नीतीश ने हाइलेवल मीटिंग बुलाई है. साथ ही अमित शाह के भी पटना आने की सूचना है. पीएम मोदी ने भी सीएम नीतीश से बात की है. ऐसे में क्या एनडीए में सब ठीक है? पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीतिक हवा गर्म हो गयी है. पोलिटिकल पार्टियों में मीटिंग का दौर जारी है. दोनों ही गठबंधनों में अंदरखाने कई तरह की नाराजगी की भी बात सामने आ रही है. एक तरफ जहां एनडीए के सभी शीर्ष नेता ट्वीट कर और मीडिया से बात करते हुए यह कह रहे हैं कि गठबंधन में सभ ठीक है. बातचीत पूरी हो गयी है. आज बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा ने एक जैसा ट्वीट कर माहौल को कंट्रोल करने की कोशिश की है. लेकिन, गठबंधन में हलचल साफ दिख रहा है. सीएम नीतीश ने आज दोपहर को पार्टी की हाईलेवल मीटिंग बुलाई है. इसमें जदयू के बड़े नेताओं के शामिल होने की चर्चा है. साथ ही सहरसा जिले के सोनबरसा सीट पर भी पेंच फंसा हुआ है. 

सम्राट, चिराग और कुशवाहा ने की माहौल कंट्रोल करने की कोशिश

आज सुबह-सुबह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “एनडीए दलों में सीट संख्या का विषय सौहार्दपूर्ण बातचीत में पूरा हो चुका है।  कौन दल किस सीट पर लड़ेगा यह चर्चा भी सकारात्मक बातचीत के साथ अंतिम दौर में है। मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए के सभी दल एकजुटता के साथ पूरी तरह से तैयार हैं।” ठीक इसी तरह का ट्वीट उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान ने भी किया. इन ट्वीट्स के जरिए एनडीए में सबकुछ सही होने का दावा किया जा रहा है. 

सोनबरसा सीट पर फंसा है मामला

एनडीए की सीट बंटवारे में फंसे पेंच को इसी बात से समझा जा सकता है कि सहरसा जिले के सोनबरसा विधानसभा सीट जदयू अपने पास रखना चाहती है. वहीं सीट शेयरिंग की लिस्ट में इस सीट को चिराग के खाते में जोड़ दिया गया. अंदरखाने से बात यह भी आई कि सीएम नीतीश सीट बंटवारे से खुश नहीं है. 9 सीटों को लेकर बात फंसी हुई है. दरअसल, सोनबरसा सीट का मामला सुर्खियों में इसलिए है, क्योंकि यहां से जदयू विधायक और मंत्री रत्नेश सदा को पार्टी ने दोबारा टिकट दिया है, जबकि इस सीट को जब NDA ने सीट शेयरिंग की लिस्ट साझा की में LJP (R) के खाते में बताया जा रहा था. इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को खुद रत्नेश सदा को पार्टी सिंबल देकर यह साफ संदेश दिया कि जदयू अपने निर्णयों पर अडिग है. चर्चा है कि रत्नेश सदा आज यानी मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे. अब इस सीट पर टकराव की स्थिति बन गयी है. 

चुनाव मैदान में साफ हो चुका है विपक्ष: संजय झा

JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, “विपक्ष के लोगों को पता है कि वे चुनाव मैदान में साफ हो चुके हैं. इसलिए NDA में क्या हो रहा है इस बारे में भ्रांतियां फैला रहे हैं. नीतीश कुमार चुनावी मैदान के लिए तैयार हैं. वे NDA के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे. एक-एक चीज पर उनकी नजर है. NDA एक साथ है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही ये चुनाव संभव है.”

ALSO READ: Bihar Election 2025: सोनबरसा सीट को लेकर फंस गया पेंच! JDU-LJP(R) आमने-सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >