जज्बे को सलाम! 4 साल से ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे डॉक्टर, व्हीलचेयर से पहुंचे बूथ और किया मतदान

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के दूसरे फेज में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी है. भागलपुर में ऑक्सीजन सपोर्ट पर बीते चार सालों से रह रहे डॉक्टर अरुण कुमार व्हीलचेयर की मदद से बूथ पहुंचे और मतदान किया. उन्होंने लोगों से भी वोट डालने की अपील की. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Election 2025: आज बिहार के 20 जिलों के 122 सीटों पर दूसरे फेज का मतदान जारी है. दूसरे चरण के मतदान के दौरान भागलपुर से एक अनोखी तस्वीर निकल कर सामने आई है, जहां बीते चार सालों से ऑक्सीजन सपोर्ट पर रह रहे एक व्यक्ति ऑक्सीजन पाइप लगा कर ही मतदान करने पहुंचा. साथ ही मतदान केंद्र पर लोगों से भी अपील की कि घर से बाहर निकले और लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट जरूर करें. बता दें, संबंधित व्यक्ति पेशे से डॉक्टर हैं. वे बीते चार साल से ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और घर से बाहर नहीं निकलते हैं. लेकिन आज अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए वह वोटिंग सेंटर तक व्हील चेयर के सहारे पहुंचे और वोट किया. व्यक्ति का नाम डॉक्टर अरुण कुमार है. पूरा मामला भागलपुर विधानसभा के बूथ संख्या 109 का है. 

लोगों से की वोट देने की अपील

बूथ सेंटर पर पहुंचे डॉक्टर अरुण ने प्रभात खबर से बात करते हुए कहा कि वोट के अधिकार को मिस मत कीजिए. किसी भी पार्टी को वोट दीजिए, लेकिन जरूर दीजिए. हम भी घर से बाहर नहीं निकलते थे, लेकिन आज घर से बाहर आए और वोट दिया. उन्होंने आगे कहा, “डीएम साहब को हम धन्यवाद देते हैं कि वे हर बूथ पर घूम रहे हैं और बहुत अच्छा काम कर रहे हैं.”

इन 20 जिलों में आज मतदान जारी

  • पश्चिम चंपारण
  • पूर्वी चंपारण
  • शिवहर
  • सीतामढ़ी
  • मधुबनी
  • सुपौल
  • अररिया
  • किशनगंज
  • पूर्णिया
  • कटिहार
  • भागलपुर
  • बांका
  • जमुई
  • नवादा
  • गया
  • जहानाबाद
  • अरवल
  • औरंगाबाद
  • रोहतास
  • कैमूर

ALSO READ: Bihar Election 2025: किशनगंज समेत 4 जिलों में 5 बूथों पर EVM खराब, 70 मिनट देर से शुरू हुई वोटिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >