“महागठबंधन के तीन बंदर; पप्पू-टप्पू-अप्पू के रूप में…”, मुजफ्फरपुर में CM योगी ने इंडी गठबंधन पर किया जोरदार हमला

Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर रैली में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महागठबंधन पर बरसते हुए कहा कि INDI गठबंधन बिहार के विकास में बाधक है. यूपी की बुलडोजर नीति ने माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की है. यूपी वाला बुलडोजर बिहार में भी चलेगा. उन्होंने महागठबंधन के तीन बंदरों का भी जिक्र किया. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला. अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी ने लालू यादव, आरजेडी समेत पूरे महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “यूपी वाला बुलडोजर बिहार में भी चलेगा. NDA की सरकार बनवाइए फिर देखिए इनका क्या हाल करते हैं. कांग्रेस-राजद बिहार के विकास के लिए ग्रहण हैं.”

“महागठबंधन के तीन बंदर”, बोले सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, “आपने गांधी जी के तीन बंदरों की बात सुनी होगी. गांधी जी के तीन बंदर थे. गांधी जी ने उनको सिखाया था बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत बोलो. लेकिन, आज इंडी गठबंधन का जो महागठबंधन बना है, अपनी ठगी के महाजाल को फैलाने के लिए इनके 3 बंदर पप्पू के रूप में, टप्पू के रूप में और अप्पू के रूप में पूरे बिहार को फिर से पहचान के संकट के दौर से गुजारने का काम कर रहे हैं.”

यूपी में माफिया जहन्नुम की यात्रा कर चुके

उन्होंने आगे कहा, “इन लोगों की ये परंपरा बन गई है कैसे भारत को अपमानित किया जाए, कैसे भारत की पहचान सनातन को अपमानित किया जाए, कैसे दंगों की बाढ़ में फिर से बिहार को यूपी को झोंका जाए. हमने तो माफिया का उपचार कर दिया है और ऐसा उपचार किया है, ऐसा उपचार किया है. यह बुलडोजर है ना यूपी के अंदर माफिया को चांप-चांप करके हांफने के लिए मजबूर कर दिया है. माफिया अब वहां पर जहन्नुम की यात्रा में जा चुका है. अब यूपी में अपहरण नहीं होता यूपी में अब अपराध भी नहीं है और दंगा भी नहीं है यूपी में सब चंगा है.”

ALSO READ: Bihar Election 2025: पीके और AIMIM के डबल प्रेशर से महागठबंधन परेशान, इन 11 सीटों पर आर-पार का माहौल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >