Bihar Election 2025: NDA में सबसे बड़े बार्गेनर साबित हुए चिराग, मांझी का कद घटा

Bihar Election 2025: बिहार NDA की सीट शेयरिंग में चिराग पासवान सबसे बड़े बार्गेनर बनकर उभरे हैं. नीतीश से दूरी के बावजूद उन्होंने अपनी पसंद की सीटें हासिल कीं, जबकि जीतन राम मांझी को सिर्फ 6 सीटें मिलीं. अब NDA में चिराग सबसे बड़ा दलित चेहरा बन गए हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Election 2025: एनडीए ने रविवार देर शाम सीट बंटवारे के मामले को क्लियर कर दिया. घोषणा करते हुए बताया कि इस बार जदयू और बीजेपी 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और चिराग की पार्टी को 29 सीटें दी गयी हैं. वहीं मांझी और कुशवाहा को 6-6 सीटों पर संतोष करना पड़ा है. इस बार की सीट शेयरिंग में चिराग पासवान ने सबको चौंका दिया है. वो NDA के सबसे बड़े बार्गेनर बनकर उभरे हैं. पिछली बार यानी 2020 के चुनाव में चिराग NDA से बाहर थे और नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. 

2020 के चुनाव में चिराग ने जदयू का कराया था नुकसान

चिराग ने 135 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, भले ही एक ही सीट जीत पाए, लेकिन जदयू को करीब 30 सीटों का नुकसान करा दिया था. इस बार जब चिराग NDA में लौटे तो सीएम नीतीश ने दूरी बनाए रखी और कहा कि चिराग कितनी सीटों पर लड़ेंगे, ये उनकी समस्या है. इसके बाद कई दिनों तक सीटों को लेकर रस्साकशी चलती रही. लेकिन, आखिर में चिराग अपनी जिद पर टिके रहे और अपनी पसंद की सीटें और संख्या दोनों हासिल कर लीं.

बिहार में चिराग दलितों के बड़े नेता

राजनीतिक पंडितों के अनुसार, अब चिराग पासवान NDA के सबसे बड़े दलित चेहरा बन गए हैं. बिहार में दलितों की आबादी करीब 19% है, और चिराग को हर चुनाव में औसतन 6% वोट मिलता है. 2014 से अब तक उनका लोकसभा स्ट्राइक रेट 100% रहा है. वहीं इस बार जीतन राम मांझी का कद घटता दिखा. मांझी 20 से 22 सीटों की मांग कर रहे थे, फिर 15 पर अड़े रहे, लेकिन आखिर में उन्हें सिर्फ 6 सीटों पर समझौता करना पड़ा.

ALSO READ: Bihar Election 2025: “18 सीटें मिलेंगी, लेकिन 10 मेरे उम्मीदवार होंगे”, तेजस्वी का मुकेश सहनी को दो टूक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >