Bihar Criminal Encounter: बिहार का कुख्यात लल्लन UP के सहारनपुर में ढेर, दारोगा को उतारा था मौत के घाट

Bihar Criminal Encounter: समस्तीपुर का कुख्यात अपराधी और एक लाख रुपये का इनामी बदमाश ललन सिंह सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. वह वाराणसी दारोगा हत्याकांड, बैंक डकैती, कैश वैन लूट और सात हत्याओं समेत कई गंभीर मामलों में वांछित था. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Criminal Encounter: पूर्वांचल और बिहार में लंबे समय से आतंक का पर्याय बने कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन का खूनी सफर आखिरकार खत्म हो गया. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपये का इनामी बदमाश ललन सिंह मारा गया है. वह सात हत्याओं, बैंक डकैती, कैश वैन लूट और पुलिसकर्मियों पर हमलों जैसे कई संगीन मामलों में वांछित था.

देर रात पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

घटनास्थल से लल्लन सिंह का पिस्टल बरामद, फोटो- सोशल मीडिया

पुलिस के मुताबिक सरसावा-नकुड़ मार्ग पर शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि के बीच संदिग्ध अपराधियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई.

जवाबी कार्रवाई में ललन सिंह को गोली लगी. गंभीर हालत में उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा और फिर जिला अस्पताल सहारनपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बिहार का रहने वाला था कुख्यात अपराधी

कुख्यात ललन सिंह का एनकाउंटर, फोटो- सोशल मीडिया

ललन सिंह बिहार के समस्तीपुर जिले के आनंदगोलवा गांव का रहने वाला था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह लंबे समय से उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था.

उसके खिलाफ दोनों राज्यों में हत्या, डकैती, लूट और हथियारबंद हमलों समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे. वह अपने भाइयों और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कई बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका था.

यह भी पढे़ं: BPSC रिजल्ट: अमेरिकी कंपनी में 18 लाख की नौकरी छोड़ बना DySP, बेतिया के अभिनव की सक्सेस स्टोरी

वाराणसी दारोगा हत्याकांड से आया था चर्चा में

शव की प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो- ai

ललन सिंह का नाम 8 नवंबर 2022 को वाराणसी में एक सब-इंस्पेक्टर की हत्या और उनकी सरकारी पिस्टल लूटने की घटना के बाद सुर्खियों में आया था.

इसके अलावा 1 नवंबर 2022 को चंदौली में हुई गोलीबारी और डकैती की घटना में भी वह वांछित था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके गिरोह पर दो सब-इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड समेत सात लोगों की हत्या के आरोप हैं.

यह भी पढे़ं: Bihar Red Light Area Raid: कोठे पर डांस के साथ छलक रहे थे जाम, पुलिस की रेड में तीन नर्तकियों संग एक ग्राहक गिरफ्तार

डेढ़ लाख रुपये का था इनाम

ललन सिंह की गिरफ्तारी के लिए वाराणसी पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. वहीं चंदौली पुलिस ने भी उस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था.

कई वर्षों से फरार चल रहे इस अपराधी की तलाश में विभिन्न एजेंसियां लगातार जुटी हुई थीं.

एक साथी फरार, तलाश जारी

मुठभेड़ के दौरान ललन सिंह का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

अधिकारियों का कहना है कि ललन सिंह के मारे जाने से कई पुराने मामलों के खुलासे की उम्मीद है. साथ ही उसके नेटवर्क और गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुंचने में भी मदद मिल सकती है.

यह भी पढे़ं: Bihar Land Transfer Rule Change: लैंड ट्रांसफर के नियम में बदलाव, DM को अब 10 एकड़ तक मंजूरी देने का अधिकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >