नवादा में महिला पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, कार में सवार थे बदमाश, भूमि विवाद का मामला

Bihar Crime News: बिहार के नवादा में मंगलवार 02 जुलाई की सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की उड़सा गांव की बताई जा रही है. मृतक महिला की पहचान वारसलीगंज प्रखंड के दौलतपुर गांव की निवासी ममता देवी के रूप में हुई है.

Bihar Crime News: बिहार के नवादा में मंगलवार 02 जुलाई की सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की उड़सा गांव की बताई जा रही है. मृतक महिला की पहचान वारसलीगंज प्रखंड के दौलतपुर गांव की निवासी ममता देवी के रूप में हुई है. ममता बाइक से अपने भैसुर के साथ घर की ओर जा रही थी तभी रास्ते में कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में महिला की मौत हो गई.

जमीन विवाद में चली गोलियां (Woman Shot Dead in Nawada)

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस पूरे मामले में महिला के भैसुर राजेश प्रसाद ने बताया कि पहले से जमीन का विवाद चल रहा है. इसी विवाद में इस घटना को अंजाम दी गई है. उन्होंने कहा कि वे लोग बाइक से अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने ताबड़ तोड़ गोलियां चला दीं. हालांकि कितने बदमाश थे यह पता नहीं चला सका है. फायरिंग की घटना देखकर महिला के भैसुर घटनास्थल से फरार हो गए.

भूमि विवाद में ही हो चुकी है पति की हत्या (Nawada Crime News)

घटना के संबंध में एक बात और निकल कर आई है कि महिला ममता देवी के पति की हत्या भी जमीन विवाद में ही हुई है. राजेश प्रसाद का कहना है कि सात डिसमिल जमीन को लेकर विवाद गांव के ही लोगों से चल रहा है. उनके भाई की 2018 में हत्या की गई थी. इस मामले में केस चल रहा है. तीन जुलाई को उनके भाई की पत्नी की गवाही थी.

क्या कहती है पुलिस –

इस मामले में थाना प्रभारी विजय कुमार ने कहा कि एक महिला की गोली मारकर हत्या की गई है. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया गया है. महिला बाइक पर बैठकर अपने गांव जा रही थी. इसी दौरान कुछ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

महिला को चार गोली लगने की बात सामने आ रही है. इन लोगों का पुराना विवाद चल रहा था. मामले की जांच शुरू कर दी गई है जल्द हीं अपराधियों को गिरफ्तार की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >