Hajipur Crime News: थानेदारों के साथ SP कर रहे थे क्राइम मीटिंग, ATM से 22 लाख ले भागे अपराधी

मोटसाइलकिल पर सवार अपराधियों ने हाजीपुर में केनरा बैंक के एटीएम से 22 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. दो मोटरसाइकिल सवार होकर आए चार से पांच की संख्‍या में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया

अपराधियों ने हाजीपुर एक बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. अपराधियों ने इस घटना को तब अंजाम दिय जब एसपी थानेदारों के साथ क्राइम मीटिंग कर रहे थे. यह घटना हाजीपुर के जंदाहा थाना क्षेत्र के रामप्रसद चौक पर स्थित केनरा बैंक की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार एटीएम से दिनदहाड़े अपराधी करीब 22 लाख रुपये लूट कर भाग गए हैं. सूत्रों का कहना है कि दो मोटसाइलकिल पर सवार हो कर आए चार से पांच की संख्‍या में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

एटीएम से 22 लाख रुपये की लूट की सूचना मिलते ही एसपी ने अपनी क्राइम मीटिंग बीच में ही छोड़कर घटनास्थल पर पहुंच गए और पूरे मामले की जांच शुरु कर दी. सूत्रों का कहना है कि केनरा बैंक के एटीएम में शुक्रवार को 22 लाख रुपये डाले गए थे. एसडीपीओ महुआ पूनम केसरी का कहना है कि अपराधी ग्राहक बनकर आए और एटीएम से पैसे लेकर भाग निकले. उन्‍होंने बताया कि एटीएम में कितने रुपये थे, इसका अभी पूरा पता नहीं चल सका है. वैसे लगभग 20 से 22 लाख रुपये की लूट का अनुमान लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >