50 हजार के इनामी बदमाश नोएडा से गिरफ्तार, घर में घुसकर बाप-बेटे समेत तीन को मारी थी गोली

Bihar Crime: बेगूसराय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. 50 हजार के इनामी अपराधी शिवदत्त राय को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई बिहार STF के साथ मिलकर की गई है.

Bihar Crime: बेगूसराय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. 50 हजार के इनामी अपराधी शिवदत्त राय को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के साथ मिलकर की गई छापेमारी में हुई है. अपराधी शिवदत्त राय तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव का निवासी है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं.

हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज

एसपी मनीष ने बताया कि शिवदत्त राय पर हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं. उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस टीम ने उसके पीछे लगातार छापेमारी की और आखिरकार उसे यूपी के गौतमबुद्ध नगर (ग्रेटर नोएडा) से गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार अपराधी शिवदत्त राय

Also Read: पटना में BPSC छात्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

2022 में दी थी बड़ी घटना को अंजाम

शिवदत्त राय पर आरोप है कि उसने 2-3 सितंबर 2022 की रात में अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के ही सुबोध राय के घर में घुसकर लूटपाट की और ट्रैक्टर को लेकर भागने की कोशिश की. घर के लोगों के विरोध करने पर अपराधियों ने सुबोध राय के पुत्र अवनीश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी और सुबोध राय एवं उनके एक बेटे को भी घायल कर दिया. इस घटना के बाद, अपराधी ने 18 अगस्त 2023 की सुबह में फिर से सुबोध राय के घर पर पहुंचकर फायरिंग की. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >