भागलपुर के नाथनगर के केबीलाल रोड में सिल्क कारोबारी मो अफजाल अंसारी को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला. इतनी बड़ी घटना में अपराधी के छोड़े गये सबूत के साथ किसी प्रकार का छेड़छाड़ न हो इसके लिए पुलिस ने सख्ती दिखायी. पुलिस ने घटनास्थल के दोनों ओर रस्सी से बैरिकेडिंग कर मुख्य मार्ग को बंद कर दिया. पुलिस घटना से जुड़ी हर पहलु पर पड़ताल में जुटी थी.
Bihar crime: भागलपुर में थाने से 300 मीटर दूर ही ऑटोमेटिक हथियार से कारोबारी को भूना, इलाके में हड़कंप
Bhagalpur के नाथनगर थाना क्षेत्र से महज 300 मीटर दूर ही सिल्क कारोबारी को गोलियों से छलनी कर दिया गया. लेकिन पुलिस को मौके पर पहुंचने में आधा घंटा लग गया. लोगों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाये.
