बिहार में सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, जानें नए रेट और किसे मिलेगा फायदा

LPG Cylinder Price: बिहार में जुलाई 2026 में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹173 सस्ता हुआ. पटना में नई कीमत ₹3,241 हुई, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया.

पटना से सुबोध नंदन की रिपोर्ट
Bihar LPG Cylinder Price: जुलाई 2026 की शुरुआत व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी रही. तेल विपणन कंपनियों ने 1 जुलाई से 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹173 से ₹183.50 तक की कटौती की है. यह वर्ष 2026 की पहली बड़ी कीमत कटौती मानी जा रही है.

पटना में ₹173 सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर

राजधानी पटना में 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹173 घटा दी गई है. कटौती के बाद अब इसकी नई कीमत ₹3,241 प्रति सिलेंडर हो गई है. इससे होटल, रेस्तरां, ढाबा, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलने की उम्मीद है.

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

इस बार 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू उपभोक्ताओं को पहले की तरह ही पुराने दाम पर सिलेंडर मिलेगा. यानी आम रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए न तो राहत मिली है और न ही कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.

Bihar LPG Cylinder Price: व्यापारियों की लागत पर पड़ेगा असर

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता होने से होटल और फूड बिजनेस से जुड़े कारोबारियों की परिचालन लागत कम होगी. इससे छोटे और मध्यम व्यवसायों को कुछ आर्थिक राहत मिलने की संभावना है.

ALSO READ: पटना नगर निगम ने रिकॉर्ड टैक्स वसूला, अंतिम दिन आया 84% राजस्व, भीड़ के कारण सर्वर हुआ स्लो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >