Bihar By Elections: मोकामा, गोपालगंज में 3 नवंबर को मतदान, तैयारी में जुटे सियासी दल

Bihar By Elections: बिहार समेत 6 राज्यों में उपचुनाव का ऐलान निर्वाचन आयोग की ओर से कर दिया गया है. बिहार के गोपालगंज और मोकामा सीट पर चुनाव का बिगुल बजा है.

Bihar by-elections- बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, हरियाणा, तेलंगाना में भी उपचुनाव होने जा रहा है. चुनाव आयोग ने आगामी 3 नवंबर को मतदान की तिथि तय की है. एक ही दिन सभी राज्यों में वोट डाले जाएंगे. मतगणना की तिथि 6 नवंबर तय की गयी है. 8 नवंबर से पहले चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. वहीं, बिहार के गोपालगंज और मोकामा सीट पर चुनाव का बिगुल बजा है. चुनाव आयोग ने नामांकन से लेकर मतगणना तक की तिथि जारी कर दी है. बिहार की दो सीटों पर फिर से चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होता है. काफी समय से ये कयास लगाये जा रहे थे कि दोनों सीटों पर उपचुनाव जल्द ही होगा. वहीं अब बिगुल बजते ही सियासी दल अपनी तैयारी में लग जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >