Bihar By Election: NDA के इस महिला उम्मीदवार के घर पड़ा था NIA का छापा, संपत्ति में कई मंत्री से आगे

Bihar By Election: JDU ने बेलागंज विधानसभा सीट से JDU नेत्री और पूर्व MLC मनोरमा देवी को उम्मीदवार बनाया है. मनोरमा देवी पहले JDU से MLC रही हैं. इनका परिवार हमेशा से सुर्खियों में रहा है. पिछले महीने NIA ने इनके आवास पर छापेमारी की थी.

Bihar By Election: बिहार में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रहे हैं. NDA के तरफ से BJP ने पिछले दिनों दो उम्मीदवारों की घोषणा की थी. वहीं JDU ने बेलागंज विधानसभा सीट से JDU नेत्री और पूर्व MLC मनोरमा देवी को उम्मीदवार बनाया है. मनोरमा देवी पहले JDU से MLC रही हैं. इनका परिवार हमेशा से सुर्खियों में रहा है. पिछले महीने NIA ने इनके आवास पर छापेमारी की थी.

मनोरमा देवी के घर NIA का पड़ा था छापा

बेलागंज से JDU के उम्मीदवार के रूप घोषित मनोरमा देवी और उनका परिवार हमेशा से सुर्खियों में रहा है. पिछले महीने 19 सितंबर को नेशनल इनवेस्टिगेटिव एजेंसी (NIA) ने मनोरमा देवी के रामपुर स्थित आवास पर जब छापेमारी की खबरें आई तो हंगामा मच गया गया था. 19 सितंबर को सुबह 5 बजे ही NIA की टीम ने मनोरमा देवी के घर पर छापेमारी शुरू कर दी थी. छापेमारी की जो खबरें निकल कर आई उसके मुताबिक नक्सली गतिविधियों को लेकर यह छापेमारी की गई थी.

पति पर नक्सलियों को कारतूस सप्लाई का आरोप

मनोरमा देवी के पति बिंदेश्वरी प्रसाद यादव जो बिंदी यादव के नाम से जाना जाता था. उसके ऊपर नक्सलियों को कारतूस सप्लाई करने का आरोप लगा था. इस मामले में बिंदी यादव की गिरफ्तारी भी हुई थी. माना गया कि उसी नक्सली मामले में NIA ने छापेमारी की और मनोरमा देवी से पूछताछ भी की थी.

Also Read: पाकिस्तान को बेचता था बिहारियों का डाटा, चाइना समेत इन दुश्मन देशों से भी जुड़े हैं इसके तार

5 साल में करीब 7 गुना ज्यादा हो गई है संपत्ति

मनोरमा देवी की तरक्की का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि साल 2015 के एफिडेविट में इनकी संपत्ति 12.24 करोड़ रुपए बताई गई थी. जबकि 2020 में इनकी संपत्ति 89.7 करोड़ रुपए हो गई थी. बता दें कि मनोरमा देवी की संपत्ति 5 साल में करीब 7 गुना ज्यादा हो गई थी. 89.77 करोड़ रुपए में से उनके पास 44.77 करोड़ रुपए की चल और 45 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति 2020 तक थी.

शराब के मामले में जा चुकी हैं सलाखों के पीछे

मनोरमा देवी दिल्ली और आसपास के इलाके में मॉल, होटल और कई पेट्रोल पंप की मालकिन हैं. इससे पहले मनोरमा को सलाखों के पीछे भी जाना पड़ा है. दरअसल इसके पीछे की कहानी ये है कि साल 2016 में उनके घर से शराब पकड़ी गई थी, जबकि बिहार में शराब पर बैन है. बाद में उन्होंने सरेंडर कर दिया था और वह जेल गई थीं. अब जदयू ने इनको उपचुनाव में बेलागंज से सीट से उम्मीदवार बनाया है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >