Bihar Budget Session: बजट सत्र के 13वें दिन सदन में हंगामे के आसार, लालू यादव पर ED की कार्रवाई का उठ सकता है मुद्दा

Bihar Budget Session: बिहार बजट सत्र का आज 13वां दिन है. आज भी सदन में हंगामा होने के पूरे आसार हैं. लालू यादव से ED की पूछताछ का मामला उठ सकता है. साथ ही आज सदन में पांच विभाग के बजट पेश किए जाएंगे. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Budget Session: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज 13वां दिन है. आज सदन में पांच विभाग के बजट पेश किए जाएंगे. प्रभारी मंत्री बजट को सदन के पटल पर रखेंगे. आज जिन विभागों के बजट पेश किए जाएंगे, उसमें स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, आपदा प्रबंधन आदि शामिल हैं. वहीं सदन की कार्यवाही के सेकेंड हाफ में इसे पास कराया जाएगा. वहीं आज भी सदन में लालू प्रसाद से ईडी की पूछताछ का मामला उठ सकता है. इसको लेकर आज सदन में हंगामा होने के आसार हैं. वहीं विपक्ष एक बार फिर सरकार को लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर घेरते हुए दिख सकता है.

सीएम और तेजस्वी के बीच इशारों में हुई बात 

बजट सत्र के 12वें दिन यानी बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान सीएम नीतीश और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच इशारों में बात हुई. सीएम ने अपने गालों पर हाथ फेरते हुए इशारों में तेजस्वी यादव से पूछा, “दाढ़ी क्यों नहीं बनाते हो” इसपर तेजस्वी यादव को भी हंसी आ गई. दोनों नेताओं की इशारेबाजी के दौरान एनडीए नेता विजय चौधरी भी हंसते दिखे. वहीं इस दौरान ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव विभागीय बजट पर सदन में अपनी बात रख रहे थे. उन्होंने कहा, “अब बिजली उपभोक्ता को 15 पैसे सस्ती बिजली मिलेगी. यह 1 अप्रैल से लागू होगा.” इसके बात सदन से ऊर्जा विभाग का 13484 करोड़ का बजट पारित किया गया.

पथ निर्माण विभाग के मंत्री की बात पर हंसे तेजस्वी

बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान हाजीपुर में सड़क निर्माण को लेकर पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन और तेजस्वी यादव के बीच हल्की बहस हुई थी. इस पर स्पीकर नंद किशोर यादव ने तेजस्वी यादव कहा था, “बढ़िया है पटना में रहता है. वहां रहता तो लड़ लेता.” इस पर तेजस्वी यादव हंसने लगे थे. फिर तेजस्वी ने कहा, “हाजीपुर में रोड रहेगा, तब न वहां के लोग यहां आएंगे.”

ALSO READ: इस दिन होगी BPSC TRE- 4 शिक्षकों की बहाली, शिक्षा मंत्री ने कर दिया सब क्लियर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >