मुख्य बातें
Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, स���़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Bihar Breaking News: बेगुसराय में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, वैशाली में टेंपो की ठोकर से बच्ची की गई जान
बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के सकुशल बाहर आ जाने पर संतोष और खुशी व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में लगे सभी लोगों के अथक परिश्रम, सुरंग में फंसे मजदूरों के धैर्य एवं हिम्मत तथा उनके परिजनों एवं देशवासियों की दुआओं से ऐसा संभव हो सका है. उन्होंने इस कार्य हेतु असाधारण और अविस्मरणीय प्रयास के लिए केंद्र एवं उत्तराखंड सरकार को साधुवाद दिया है.
वैशाली जिला के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड की देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के समीप हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग पर टेंपो की ठाेकर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. इस घटना में टेंपो सवार तीन लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है. वहीं बच्ची की मौत की पुष्टि होते ही लोग आक्रोशित हो गये और सड़क जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची ने लोगों को समझाकर जाम खाली कराया. मृतक की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के चांद सराय निवासी पवन राय की पुत्री अंशिका कुमारी के रूप में की गयी.
समस्तीपुर–खगड़िया रेलखंड स्थित सलौना स्टेशन समीप एक 50 वर्षीया अज्ञात महिला की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी. समाचार प्रेषण तक उक्त मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है. इस बाबत बखरी थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि सलौना रेलवे स्टेशन के गोढ़ियारी ढाला के पूरब तथा पचमुहा पुल के बीच एक 50 वर्षीय महिला क्षत-विक्षत शव को स्थानीय लोगों ने देखा. जानकारी मिलते ही संबंधित जीआरपी थाना को सूचना दी गयी. तत्पश्चात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु खगड़िया जीआरपी सौंप दिया गया. इधर, ट्रेन से कटकर महिला की शव होने की जानकारी मिलते ही इलाके में आग की तरह फैल गयी, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी.
गोपालगंज के मीरगंज थाने के सिंगहा टोला बसडीला के निवासी पूर्व आर्मीमैन अशोक कुमार यादव से साइबर अपराधियों ने 36 हजार की ठगी कर ली. बताया जाता है कि पीड़ित पूर्व आर्मी मैन का क्रेडिट कार्ड आइसीआइसीआइ बैंक का था. साइबर अपराधियों ने फोन करके क्रेडिट कार्ड संबंधित जानकारियां ले ली और पलभर में खाते से राशि गायब कर दी. इस संबंध में उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
सीवान-शीतल पर एनएच 227- ए पर स्थानीय थाना क्षेत्र के अफराद गांव की महिला को बाइक चालक धक्का मारकर फरार हो गया. महिला की मौत घटनास्थल पर हो गयी. महिला छट्ठु राम की 60 वर्षीय पत्नी सुथरी देवी बतायी जाती है. परिजनों द्वारा बताया जाता है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी
बेगूसराय के नावकोई थाना के पहसारा गांव में एक खंडहरनुमा घर के पास बम ब्लास्ट होने की वजह से मचा हड़कंप मच गया है. इस धमाके में वहीं पास में खेल रहे कई बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. सभी का एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है.
Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, स���़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…