Bihar Breaking News Live: दरभंगा में प्रशासन अतिक्रमण हटाने पहुंचा, तो नाराज युवक ने खुद को आग लगा ली

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Live Updates
3:50 AM. 21 Dec 23 10:20 PM. 20 Dec

दरभंगा में अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, युवक ने खुद में लगाई आग

दरभंगा में बुधवार को हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम को देखकर संजीव कुमार चौधरी नाम के एक व्यक्ति ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप कर तुरंत आग पर काबू पा लिया गया. लेकिन इस प्रयास में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये. एक पुलिसकर्मी की वर्दी जल गयी. घटना दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के पिंडारुच गांव की बताई जा रही है.

3:50 AM. 21 Dec 23 10:20 PM. 20 Dec

मधुबन विधायक के पेट्रोल पंप पर फायरिंग

पूर्वी चंपारण में विधायक सह पूर्व मंत्री राणा रणधीर के मधुबन स्थित भवानी फ्यूल फिलिंग सेंटर पर बुधवार को तेल चोर गिरोह गैंग के बदमाशों ने फायरिंग की. घटना में एक ट्रक चालक बाल-बाल बच गया. स्कार्पियो व पिकअप से आये बदमाश पेट्रोल पंप पर खड़े बालू लदे ट्रकों से तेल चोरी कर रहे थे. उसकी आवाज सुनकर ट्रक का चालक सारण जिले के दरियापुर थाने के रामपुर जगदीश निवासी सोनू कुमार यादव ट्रक के केबिन से जैसे ही बाहर निकला एक बदमाश ने पिस्टल से फायरिंग कर दी. वह फिर उसने ट्रक के केबिन के अंदर घुसकर अपनी जान बचायी. इससे पहले बदमाशों ने ट्रक से 250 लीटर डीजल की चोरी कर ली थी.

3:50 AM. 21 Dec 23 10:20 PM. 20 Dec

मुजफ्फरपुर में बस व ऑटो की टक्कर में बैंक के ऑडिटर की मौत, दो शाखा प्रबंधक जख्मी

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के समीप एनएच-28 पर बुधवार को एक तेज रफ्तार बस में अचानक ब्रेक लगाने से पीछे-पीछे चल रहा ऑटो बस से टकरा गया. इस घटना में एक ऑटो सवार की मौत हो गयी और दो जख्मी हो गये. वहीं चालक बस लेकर फरार हो गया. मृतक की पहचान केनरा बैंक के ऑडिट अफसर रामू पासवान के रूप में हुई है. वे सरैया थाना क्षेत्र के बासोकुंड निवासी दुर्गा पासवान के पुत्र थे. वे क्षेत्रीय कार्यालय में ऑडिटर के पद पर कार्यरत थे. वहीं जख्मी सुरेंद्र कुमार साहेबगंज के रजवाड़ा स्थित केनरा बैंक और सोनेलाल लोदिया शाखा में शाखा प्रबंधक हैं. घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला.

3:50 AM. 21 Dec 23 10:20 PM. 20 Dec

गया में बालू लदे दो ट्रैक्टर सलैया मोड़ से जब्त

गया केफतेहपुर थाने की पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को सलैया मोड़ के पास से बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया. दोनों वाहन चालकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. थाना प्रभारी कुमार सौरभ ने बताया कि एसआइ रविकांत कुमार, राजेश कुमार यादव, अमरेंद्र कुमार व दिलीप कुमार के नेतृत्व में खनन माफिया के खिलाफ छापेमारी के लिए टीम गठित किया गया. पहाड़पुर-करियादपुर सड़क मार्ग के सलैया मोड़ के पास पुलिस दल को देखकर वाहन चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा. पुलिस के द्वारा पीछा कर वाहन को पकड़ लिया गया. जांच के दौरान वाहन में बालू का कोई वैध कागजात नहीं पाया गया.

3:50 AM. 21 Dec 23 10:20 PM. 20 Dec

सीतामढ़ी में 426 बोतल शराब के साथ महिला समेत पांच गिरफ्तार

सीतामढ़ी नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को मिरचाईपट्टी रिंग बाध निवासी धर्मेंद्र चौधरी के घर के पास जलकुंभी से 426 बोतल शराब के साथ एक महिला सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बघारी गांव निवासी रंजीत कुमार, कोट बाजार निवासी प्रह्ल���द कुमार, मिरचाईपट्टी निवासी राजकुमार चौधरी, ललस देवी एवं पुनौरा थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी रामचंद्र साह के रुप में की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार पांचों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

3:50 AM. 21 Dec 23 10:20 PM. 20 Dec

नीतीश की नाराजगी पर जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह का बयान, कहा – I.N.D.I.A गठबंधन में नहीं कोई दिक्कत

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नीतीश कुमार की नाराजगी को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है. 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में नीतीश कुमार अंत तक मौजूद रहे.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >