Bihar Breaking News Live: बिहार में 11 DSP का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
8:10 PM. 20 Apr 23 8:10 PM. 20 Apr

बिहार में 11 DSP का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

पटना. बिहार में 11 DSP का तबादला किया गया है. गृह विभाग ने तबादले की अधिसूचना जारी की है. मनीष कुमार सिन्हा का तबादला विशेष कार्य बल पटना किया गया है. रवीश कुमार को गया का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

8:10 PM. 20 Apr 23 8:10 PM. 20 Apr

अमित शाह से मिलने पहुंचे कुशवाहा, गृह मंत्रालय में हो रही मुलाकात

बिहार की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जदयू से अगल होकर नई पार्टी बनाने वाले RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे हैं. कुशवाहा के साथ बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद हैं. नॉर्थ ब्लॉक में दोनों नेताओं की मुलाकात हो रही है.

8:10 PM. 20 Apr 23 8:10 PM. 20 Apr

एम्स मामले की सुनवाई टली 

बिहार के सहरसा में एम्स स्थापित करने को लेकर दायर किए गए लोकहित याचिका पर हाई कोर्ट में सोमवार को सुनवाई नहीं हुई. इस जनहित याचिका पर अब 9 मई को सुनवाई की जाएगी. मुख्य न्यायाधीश के विनोद चंद्रन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में कोसी विकास संघर्ष मोर्चा द्वारा दायर यह लोकहित याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी. कोर्ट ने पिछली सुनवाई में केंद्र व राज्य सरकार को जवाब देने के लिए समय दिया था.

8:10 PM. 20 Apr 23 8:10 PM. 20 Apr

औरंगाबाद में भीषण अगलगी, तीन घर जले, सास, बहू और पोती की मौत

औरंगाबाद में सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव के ही विनय भुइयां के घर खाना बनाने के दौरान चिंगारी से पुआल में आग लग गई वही आग ने पास के दो घरों को भी चपेट में ले लिया. तीन घरों में आग लगने से सास बहू और पोती की जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

8:10 PM. 20 Apr 23 8:10 PM. 20 Apr

दरभंगा में दो रिश्वतखोर गिरफ्तार, दो-दो लाख ले रहे थे घूस

दरभंगा जिलान्तर्गत शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार एवं सहायक अभियंता अनिल कुमार जायसवाल को दो लाख रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

8:10 PM. 20 Apr 23 8:10 PM. 20 Apr

मुजफ्फरपुर में युवक पर फायरिंग

मुजफ्फरपुर में युवक पर फायरिंग की सूचना है. बताया जाता है कि युवक अपने घर के बरामदे पर टहल रहा था, उसी वक्त किसी ने आकर उसे गोली मार दी. उसके पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

8:10 PM. 20 Apr 23 8:10 PM. 20 Apr

भागलपुर सदर अस्पताल में मरीजों के लिए लगेगा एसी

भागलपुर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि अस्पताल को पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिया जाएगा. इस निरीक्षण में कई जगहों पर काफी काम होते हुए देखा. तभी से ही हमलोगों ने स्वास्थ्य विभाग के सभी कामों को एक छत के नीचे लाने का फैसला किया. डीएम के अनुसार पूरे सदर अस्पताल के सभी वार्ड में मरीजों को भीषण गर्मी से बचने के लिए एसी लगाने की बातें कही.

1:58 PM. 20 Apr 23 1:58 PM. 20 Apr

पटना में दाह संस्कार करने जा रहे लोगों की ट्रैक्टर पलटी

पटना के मनेर प्रखंड के बांक गांव के समीप दाह संस्कार करने जा रहे लोगों का ट्रैक्टर हादसे का शिकार बन गया. ट्रैक्टर 15 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई. दुर्घटना बुधवार रात की है. घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दर्जनों लोग जख्मी हो गए. जख्मी लोगों में चार की हालत ज्यादा गम्भीर है.

1:58 PM. 20 Apr 23 1:58 PM. 20 Apr

गोपालगंज में बिजली गुल, गर्मी में लोग तबाह

गोपालगंज जिले में बिजली की आपूर्ति आज सुबह 10:00 बजे से ठप है. बिजली आपूर्ती कब से पटरी पर आएगी इसकी जानकारी विभाग को नहीं है. कांटी में थर्मल पावर में आई गड़बड़ी के कारण पिछले 3 दिनों से बिजली संकट की बात सामने आ रही है.

1:58 PM. 20 Apr 23 1:58 PM. 20 Apr

बिहार भाजपा के विधायक नीरज बबलू का बड़ा दावा

बिहार भाजपा के विधायक नीरज बबलू ने बड़ा दावा कर दिया है कि जदयू के कई विधायक भाजपा के संपर्क में है और वो आगामी चुनाव में बीजेपी से टिकट चाहते हैं. जदयू के ऐसे विधायक भाजपा के विधायक और सांसदों से मिल रहे हैं.

1:58 PM. 20 Apr 23 1:58 PM. 20 Apr

भागलपुर में कछुए की खाल को बेचने वाला तस्कर धराया

कहलगांव रेलवे स्टेशन से बुधवार की रात कछुआ को मार के उसकी छाल को सुखाकर बेचने जा रहे तस्कर को भागलपुर वन प्रमंडल की टीम ने कहलगांव वन प्रमंडल की टीम व आरपीएस की मदद से गिरफ्तार किया.

1:58 PM. 20 Apr 23 1:58 PM. 20 Apr

जमुई में तेंदुआ के खाल मिलने से दहशत

जमुई में तेंदुआ के खाल मिलने से दहशत है. लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के जंगल एरिया से तेंदुए का खाल मिला है. पुलिस ने तेंदुए की खाल को वन विभाग को सौंप दिया है.

1:58 PM. 20 Apr 23 1:58 PM. 20 Apr

वैभारगिरी पर्वत क्षेत्र में आग के बाद सीएम ने किया सर्वेक्षण

सीएम नीतीश कुमार राजगीर दौरे पर हैं. हाल में ही जिस वैभारगिरी पर्वत क्षेत्र में भीषण आग लगी थी. सीएम ने हेलीकॉप्टर से उस जगह का सर्वेक्षण किया और जंगल में आग का जायजा लिया.

1:58 PM. 20 Apr 23 1:58 PM. 20 Apr

राजगीर दौरे पर पहुंचे नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर दौरे पर हैं. यहां पिछले दिनों वैभारगिरि पर्वत श्रृंखला के लंबे एरिया में भीषण आग लग गयी थी. जिसकी वजह से दुर्लभ जड़ी बूटियों का भंडार माना जाने वाले इस क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है. सीएम इसे लेकर लगातार जानकारी ले रहे थे और आज राजगीर दौरे पर हैं.

1:58 PM. 20 Apr 23 1:58 PM. 20 Apr

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज आएंगे राजगीर

राजगीर. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गुरुवार की सुबह हेलीकॉप्टर से राजगीर आयेंगे. एसडीओ अनिता सिन्हा ने दी जानकारी. राजगीर के वैभारगिरी पहाड़ी पर लगी आग से होने वाली क्षति का लेंगे जायजा. उसके बाद राजगीर के आरआईसीसी में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस अग्निकांड के बारे में जिला प्रशासन से जानकारी लेंगे. ऐसी घटनाओं पर ब्रेक लगाने के लिए बनाया जा सकता है नयी रणनीति. लिया जा सकता है कोई बड़ा निर्णय. सीएम के राजगीर आगमन पर राजगीर में बुधवार जैसी ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी.

1:58 PM. 20 Apr 23 1:58 PM. 20 Apr

यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें बढ़ी

यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. मदुरै की अदालत ने फिर से मनीष कश्यप को हिरासत में भेजा है. 15 दिनों के लिए मनीष कश्यप की रिमांड बढ़ा दी गयी है.

1:58 PM. 20 Apr 23 1:58 PM. 20 Apr

मुजफ्फरपुर: सीओ को पीटने के आरोप में भाजपा विधायक पर केस

मुजफ्फरपुर: पारू के सीओ अनिल भूषण और प्रभारी अंचल निरीक्षक को धमकी देने के मामले में साहेबगंज के विधायक राजू कुमार सिंह समेत लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोप है कि विधायक ने सरेआम अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर मारपीट की.

1:58 PM. 20 Apr 23 1:58 PM. 20 Apr

खगड़िया में आज से सुबह 10.45 बजे तक स्कूल का होगा संचालन

खगड़िया. जिलाधिकारी ने गर्मी और अधिक तापमान को देखते हुए स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों पूर्वाह्न 10:45 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक का आदेश डीईओ व डीपीओ को दिया है. साथ ही अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं सभी थानाध्यक्षों को भी उपरोक्त आदेश के अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है.

1:58 PM. 20 Apr 23 1:58 PM. 20 Apr

तेजप्रताप यादव के शोरूम में पथराव का मामला

औरंगाबाद में मंत्री तेजप्रताप यादव के शोरूम में पथराव मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है.

1:58 PM. 20 Apr 23 1:58 PM. 20 Apr

आरा में मुखिया ने आवास सहायक को पीटा

Bihar Crime News: आरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक आवास सहायक को एक पंचायत के मुखिया सरेआम बीच बाजार में डंडे से पीट रहे हैं. जगदीशपुर प्रखंड की हरिगांव पंचायत के मुखिया विजय शंकर चौबे पर बुधवार को आवास सहायक को हरिगांव बाजार में डंडा से बेरहमी से पीटकर जख्मी करने का आरोप लगाया गया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है.

1:58 PM. 20 Apr 23 1:58 PM. 20 Apr

पटना में पूर्व मुखिया की हत्या

पटना: पुनपुन थाना के केवड़ा गांव में पंचायत के पूर्व मुखिया नरेश सिंह की बुधवार सुबह चार हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. गोली उस वक्त मारी गयी जब पर एक जमीन के विवाद के निबटारे के लिए अपने दरवाजे पर पंचायती कर रहे थे. इस दौरान गोली लगने से बाउक निवासी 60 वर्षीय वृद्ध मदन सिंह भी जख्मी हो गये. पूर्व मुखिया की हत्या करने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गये.

6:34 AM. 20 Apr 23 6:34 AM. 20 Apr

पूर्व वार्ड पार्षद मुन्ना राय की मौत

पटना के जक्कनपुर थाने के संजय नगर स्थित रामेश्वर राय मार्केट के पास गोली लगने से घायल पूर्व वार्ड पार्षद मुन्ना राय की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. सात अप्रैल की सुबह अपने रामेश्वर राय मार्केट में उन्हें उस वक्त शूटरों ने गाेली मार दी थी, जब वह पिता की प्रतिमा की पूजा कर रहे थे. शूटराें ने उन्हें दाे गाेलियां मारी थीं. एक गाेली सिर में लगी थी. कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में वार्ड 30 के पूर्व वार्ड पार्षद मुन्ना भर्ती थे.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >