Bihar Breaking News Live: नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव पद से हटे आनंद किशोर

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों को सबसे पहले पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन में...

Live Updates
8:21 PM. 2 Mar 23 8:21 PM. 2 Mar

नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव पद से हटे आनंद किशोर

नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव के पद से आनंद किशोर को हटा दिया गया है. अब वो केवल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का काम देखेंगे. उनकी जगह नगर विकास विभाग का काम योजना एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुणीश चावला देखेंगे.

8:21 PM. 2 Mar 23 8:21 PM. 2 Mar

एयरपोर्ट को उड़ाने की मिली धमकी के बाद गया एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ी

किसी आतंकी संगठन द्वारा हवाई अड्डों पर ड्रोन से अटैक करने की धमकी की सूचना पर गया एयरपोर्ट क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गयी है. एयरपोर्ट के आंतरिक परिसर में यात्रियों की जांच की प्रक्रिया को और सख्त कर दी गयी है व सुरक्षा से संबंधित सभी बिंदुओं पर निगरानी बढ़ा दी गयी है.

7:30 PM. 2 Mar 23 7:30 PM. 2 Mar

एनएमसीएच के प्रसिद्ध डॉक्टर संजय कुमार जायसवाल लापता

एनएमसीएच के प्रसिद्ध डॉक्टर संजय कुमार जायसवाल लापता हैं. जिसक बाद उनके अपहरण की आशंका जताई जा रही है, गाय घाट के पास गांधी सेतु से उनकी लावारिस कार मिली है. पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

7:30 PM. 2 Mar 23 7:30 PM. 2 Mar

सिवान और पूर्णिया में आयकर विभाग का सर्वे 

बिहार के सिवान और पूर्णिया में चल रहे आयकर सर्वे से कारोबारियों में हड़कंप है. यहां आयकर विभाग करोड़ों की टैक्स चोरी के आरोप में यह सर्वे कर रही है.

7:30 PM. 2 Mar 23 7:30 PM. 2 Mar

गया के बारा नरसंहार का आया फैसला 

गया के बारा नरसंहार को लेकर कोर्ट ने फैसला दे दिया है. कोर्ट ने दोषी रामचंद्र यादव को 31 साल बाद उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी पर तीन लाख का जुर्माना भी लगाया है.

7:30 PM. 2 Mar 23 7:30 PM. 2 Mar

नगालैंड में चिराग हुआ रौशन

नगालैंड विधानसभा चुनाव में बिहार की लोक जनशक्ति (रामविलास) पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज कर ली. इसके साथ ही दो सीटों पर लोजपा (रा. ) की बढ़त बनी हुई है.

1:37 PM. 2 Mar 23 1:37 PM. 2 Mar

गलवान शहीद के पिता को 10-10 हजार के दो मुचलके पर जमानत

वैशाली में गलवान के शहीद के पिता को जमानत मिल गयी है. जवान के पिता जयकिशोर सिंह को SC/ST कोर्ट से जमानत मिली है. एडीजे 3 ने दिया 10-10 हजार के दो मुचलके पर जमानत दी है.

1:37 PM. 2 Mar 23 1:37 PM. 2 Mar

गलवान शहीद के पिता को मिली जमानत

बिहार के वैशाली में गलवान शहीद के पिता को जबरन जेल में डालने का मामला बुधवार को विधानसभा में गूंजा तो अगले ही दिन आज गुरूवार को शहीद के पिता को जमानत मिल गयी. वो अब जेल से बाहर आ सकेंगे.

1:37 PM. 2 Mar 23 1:37 PM. 2 Mar

भागलपुर के घोघा में एक प्रेम प्रसंग में हाई वोल्टेज ड्रामा

भागलपुर के घोघा में एक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. बुधवार रात को एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी और विवाह की जिद पर अड़ गयी. लड़का घर से फरार हो गया. जबकि पंचायत ने लड़की को लड़के के घर में रहने की अनुमति दी.

1:37 PM. 2 Mar 23 1:37 PM. 2 Mar

तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों की हत्या मामले पर सीएम का ट्वीट

तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों की हत्या का मामला गरमाया हुआ है. भाजपा ने सदन में सरकार को इस मामले पर घेरा. जिसके बाद मुख्यमंत्री का अब इसपर एक ट्वीट आया है. मुझे समाचार पत्रों के माध्यम से तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमले की जानकारी मिली है। मैंने बिहार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से बात कर वहां रह रहे बिहार के मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निदेश दिया है।

1:37 PM. 2 Mar 23 1:37 PM. 2 Mar

बिहार विधानसभा में चौथे दिन भी हंगामा

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन भी जोरदार हंगामा हुआ. सदन में भाजपा की ओर से सरकार को घेरा गया. तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हमले और हत्या करने के मामले पर बीजेपी सरकार पर हमलावर दिखी. वेल में उतकर विरोध किया और नारेबाजी की.

1:37 PM. 2 Mar 23 1:37 PM. 2 Mar

IPS अमित लोढ़ा प्रकरण की जांच

IPS अमित लोढ़ा प्रकरण की जांच करने बिहार से मुंबई गयी एसवीयू की टीम वापस पटना लौट चुकी है. बताया जा रहा है कि टीम अब जांच रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेगी.

1:37 PM. 2 Mar 23 1:37 PM. 2 Mar

बिहार विधानसभा में हंगामे के आसार

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज गुरुवार को भी जोरदार हंगामे के आसार हैं. पक्ष और विपक्ष दोनों सेना से लेकर शराब तक के मामले पर आमने-सामने हो सकती है.

1:37 PM. 2 Mar 23 1:37 PM. 2 Mar

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर – अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

  • पटना – 33- 15 डिग्री सेल्सियस

  • गया- 33- 12 डिग्री सेल्सियस

  • भागलपुर- 33-17 डिग्री सेल्सियस

1:37 PM. 2 Mar 23 1:37 PM. 2 Mar

न्यायाधीश डॉ अनिल कुमार उपाध्याय का आज अंतिम संस्कार

पटना हाइकोर्ट के न्यायाधीश डॉ अनिल कुमार उपाध्याय का बुधवार की सुबह चेन्नई में निधन हो गया. जस्टिस उपाध्याय किडनी की समस्या से पीड़ित थे. चेन्नई में उनका इलाज चल रहा था. आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

1:37 PM. 2 Mar 23 1:37 PM. 2 Mar

नर्स से झपट्टा मार कर छीना मोबाइल फोन

पाटलिपुत्र थाने के कुर्जी मोड़ इलाके में बदमाशों ने झपट्टा मार कर एक नर्स का मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गये. नर्स अपनी ड्यूटी को खत्म कर मंगलवार की रात अपने पाटलिपुत्र बिंदेश्वरी नगर स्थित घर लौट रही थी और इसी दौरान उनका मोबाइल फोन छीन लिया. इस संबंध में उन्होंने पाटलिपुत्र थाने में मामला दर्ज करा दिया है.

1:37 PM. 2 Mar 23 1:37 PM. 2 Mar

भोजपुरी गानों में जातिसूचक प्रयोग पर होगी कार्रवाई

भोजपुरी गानों में अश्लीलता और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध शिकायत पर विधि सम्मत कार्रवाई होगी. अगर पुलिस शिकायत मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं करती है तो सरकार पुलिस पर भी कार्रवाई करेगी. विधानसभा में कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी के ध्यानाकर्षण पर सरकार का पक्ष रखते हुए प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव ने यह बातें कहीं. उन्होंने कहा कि सरकार ने 15 फरवरी, 2023 को ही इस संबंध में सभी वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी कर दिया है. साथ ही अश्लील गानों और सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों के अवैधानिक, अमर्यादित कृत्यों पर निरोधात्मक और विधियुक्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

1:37 PM. 2 Mar 23 1:37 PM. 2 Mar

रेलवे के ठेकेदार पर जुर्माना

पटना जंक्शन के करबिगहरिया छोर पर पिक एंड ड्रॉप के समय पर भी यात्रियों से पार्किंग के नाम पर वसूली की जा रही है. इसका खुलासा उस समय हुआ, जब एक यात्री से पार्किंग कर्मी ने वसूली करने का प्रयास किया और यात्री ने नियम को लेकर हंगामा किया. मामला बढ़ा, तो मौके पर रेलवे पुलिस की टीम आ गयी, जिसके बाद यात्री ने लिखित में पार्किंग कर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. मामला सही पाये जाने के बाद स्टेशन के डायरेक्टर राजू कुमार ने ठेकेदार पर 3500 रुपये का जुर्माना लगाया है. वहीं, स्टेशन निदेशक ने बताया कि पिक एंड ड्रॉप के समय तक यात्री से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाना है. 10 मिनट तक इसे फ्री रखा गया है.

1:37 PM. 2 Mar 23 1:37 PM. 2 Mar

शिक्षकों की नियुक्ति के लिए छठे चरण की बड़ी खबर

बिहार में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए छठे चरण के अंतिम चक्र में 17 से 20 मार्च के बीच काउंसेलिंग होगी और नियुक्ति पत्र 25 से 28 मार्च के बीच बांट जायेंगे. इसके तहत करीब दो हजार पदों पर नियोजन होगा. शिक्षक नियोजन 2019-20 के अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम मौका है. इस चरण में उन इकाइयों में काउंसेलिंग होगी, जहां अभी तक एक भी चक्र की काउंसेलिंग नहीं हुई है. साथ ही कुछ नियोजन इकाइयों में दूसरे और तीसरे चक्र की काउंसेलिंग प्रस्तावित है. शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है

1:37 PM. 2 Mar 23 1:37 PM. 2 Mar

गलवान में शहीद सैनिक के पिता की गिरफ्तारी मामले की CID जांच शुरू

बिहार में गलवान में शहीद सैनिक के पिता को वैशाली पुलिस द्वारा जेल भेजे जाने ( Galwan Martyr Father Thrashed) का मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग को लेकर बुधवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. इधर, इस मामले की जांच अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) के कमजोर वर्ग प्रभाग ने शुरू कर दी है.

1:37 PM. 2 Mar 23 1:37 PM. 2 Mar

के के पाठक के वायरल वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई

बिहार के चर्चित आइएएस अधिकारी के के पाठक के वायरल वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. जांच के बाद वीडियो वायरल मामले में दोषी पाए गए दो अधिकारियों पर गाज गिरी है. दोनों को निलंबित किया गया है.

7:07 AM. 2 Mar 23 7:07 AM. 2 Mar

लखीसराय के मंडल कारा में छापेमारी

Bihar Breaking News Live: लखीसराय के मंडल कारा में अचानक छापेमारी करने पुलिस की टीम पहुंच गयी. डीएम और एसपी के साथ कई थानों की पुलिस देर रात जेल पहुंची और छापेमारी शुरू की गयी. इस रेड से कैदियों में हड़कंप मचा है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों को सबसे पहले पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >