Bihar Breaking News Live: पूर्वी चंपारण में सेल्फी लेने के दौरान दो छात्राएं नदी में डूबीं, तलाश में जुटी SDRF

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
7:22 PM. 15 Aug 23 7:22 PM. 15 Aug

गंडक में डूबीं दो छात्राएं 

पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में सेल्फी लेने के दौरान दो छात्राएं गंडक नदी में डूब गई. एसडीआरएफ की टीम दोनों छात्रों की तलाश में जुटी हुई है.

7:22 PM. 15 Aug 23 7:22 PM. 15 Aug

सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन

सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन हो गया है. सुलभ इंटरनेशनल के केंद्रीय कार्यालय में झंडा फहराने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया. जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

7:22 PM. 15 Aug 23 7:22 PM. 15 Aug

समस्तीपुर में थानेदार की पटना में मौत

समस्तीपुर के मोहनपुर ओपी प्रभारी नंदकिशोर यादव को बदमाशों ने गोली मार दी. जिसके बाद जख्मी अवस्था में पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था. इस दौरान उनकी मौत हो गई. मवेशी चोरी की बढ़ती घटनाओं के बाद कुछ मवेशी चोरों को पुलिस ने पकड़ा था. उनकी निशानदेही पर धरपकड़ करने गये थानाध्यक्ष को गोली मारी गयी.

2:18 PM. 15 Aug 23 2:18 PM. 15 Aug

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि आज के दिन उन लोगों को याद करते हैं जिन्होंने आज़ादी के लिए अपनी कुर्बानी दी लेकिन आज के दिन भी प्रधानमंत्री अपने भाषण में राजनीति को लेकर आए. लोगों को उम्मीद थी कि वे स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया, किसानों की आय दोगुनी करने जैसे मुद्दों पर बोलेंगे. कोई सत्ता में आए या जाए कोई भी स्थायी नहीं होता. लोग यह देख रहे हैं कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है, महंगाई और बेरोजगारी पर काम नहीं हो रहा है. कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री ने दरभंगा AIIMS को लेकर झूठ कहा था.

2:18 PM. 15 Aug 23 2:18 PM. 15 Aug

नीतीश कुमार शिक्षकों की मांग पर बोले

गांधी मैदान से नीतीश कुमार के संबोधन पर विशेष नजर नियोजित शिक्षकों की थी जो राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद नियोजित शिक्षकों के बारे में तय किया जाएगा. उन्होंने स्कूल में गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों को चेताया और उपस्थित रहने की सलाह दी. बच्चों के भविष्य को लेकर सीएम नीतीश ने ये बातें कहीं.

2:18 PM. 15 Aug 23 2:18 PM. 15 Aug

भागलपुर में डबल मर्डर से सनसनी 

भागलपुर में डबल मर्डर से सनसनी फैली है. एक सनकी युवक ने दो लोगों को पीट-पीटकर मार डाला. हत्या का आरोप फतेहपुर के आजाद पर लगा है. आजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जीरोमाइल थाना क्षेत्र के रानी तालाब के पास इस घटना को अंजाम दिया गया.

2:18 PM. 15 Aug 23 2:18 PM. 15 Aug

भागलपुर में सड़क किनारे गड्ढे में गिरी कार, दो लोगों की मौत

भागलपुर के शाहकुंड अंतर्गत माणिकपुर गांव के समीप सड़क किनारे गड्ढे में एक कार गिर गयी. दो लोगों की मौत इस हादसे में हुई है. जबकि दो लोग बाल बाल बच गए. मृतकों में सुचीत कुमार सिंह सुलतानगंज के व शाहाबाद चौक के संजय साह शामिल हैं.

2:18 PM. 15 Aug 23 2:18 PM. 15 Aug

लालू यादव ने नरेंद्र मोदी पर कसा तंज

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने राबड़ी आवास पर तिरंगा फहराया. लालू यादव के साथ राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव समेत अन्य नेताओं व उपस्थित पदाधिकारियों ने भी झंडे को सलामी दी. इस दौरान लालू यादव ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि नरेंद्र मोदी अगली बार लालकिले पर झंडा नहीं फहरा सकेंगे. अब हमलोग आएंगे.

11:12 AM. 15 Aug 23 11:12 AM. 15 Aug

बगहा में अनुसंधान करने खटौरी पहुंची पुलिस से धक्का मुक्की

बगहा में रामनगर पुलिस के पदाधिकारियों को सोमवार को खटौरी गांव में अनुसंधान के क्रम में भारी विरोध का सामना करना पड़ा. नतीजा करीब आधे घंटे तक दो पदाधिकारी और पुलिस बल को लाचार हो जाना पड़ा. नतीजा अन्य पदाधिकारियों के सहयोग से उनको बाहर निकाला गया. इस क्रम में उनसे धक्का मुक्की और गाली गलौज होता रहा. मजबूरन पदाधिकारियों को चुपचाप वही बैठना पड़ गया.

11:12 AM. 15 Aug 23 11:12 AM. 15 Aug

गांधी मैदान में हिरासत में लिया गया युवक

पटना के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान दर्शक दीर्घा में एक व्यक्ति काले रंग का कपड़ा पहनकर आया था. वो अचानक चिल्लाने लगा. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे समारोह स्थल से दूर किया और हिरासत में लेकर पूछताछ किया.

11:12 AM. 15 Aug 23 11:12 AM. 15 Aug

रोहतास में गुप्ताधाम के गुफा में श्रद्धालु की मौत

चेनारी (रोहतास). जिले के पसिद्ध ऐतिहासिक गुप्ताधाम मे सावन माह की छठी सोमवारी पर गुफा के अंदर जलाभिषेक करने के दौरान दम घुटने से एक शद्धालु की माैत हो गयी. उसकी पहचान रोहतास थाना कषेत के थाना कषेत अंतर्गत खजूरी गांव निवासी स्व मुनेशर सिंह के 50 वर्षीय पुत उपेद कुमार के Ƞप मे की गयी. बताया जाता है कि गुफा मे उसे पर्याप्त मात्रा मे ऑक्सीजन गैस नही मिल पायी, जिससे यह घटना हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्म के लिए सदर हॉस्पिटल सासाराम भेज दिया.

11:12 AM. 15 Aug 23 11:12 AM. 15 Aug

महादलित टोलों में जाएंगे सीएम व डिप्टी सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव गांधी मैदान में झंडोत्तोलन के बाद महादलित टोलों में जाएंगे. जहां उस टोले के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा.

11:12 AM. 15 Aug 23 11:12 AM. 15 Aug

राबड़ी आवास में लालू ने फहराया झंडा

पटना में राबड़ी आवास में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं.

11:12 AM. 15 Aug 23 11:12 AM. 15 Aug

पटना के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन

पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण किया. नीतीश कुमार महादलित टोले में भी जाएंगे जहां सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के हाथों झंडोत्तोलन किया जाएगा.

11:12 AM. 15 Aug 23 11:12 AM. 15 Aug

खुसरूपुर में गंगा में मछली मारने गये अधेड़ की डूबने से मौत

पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के फुलवारिया में सोमवार को गंगा नदी में मछली मारने गये अधेड़ की डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान फुलवरिया बिंदटोली निवासी नगीना महतो के पुत्र जगत महतो (55 वर्ष) के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि जगत अपनी छोटी नाव से मछली पकड़ रहे थे तभी नाव पलट गयी. घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गयी. गांव के लोगों ने मिलकर अपने स्तर से सर्च अभियान चलाते हुए गंगा से शव को निकाल लिया. शव के घर आते ही घर में कोहराम मच गया. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.

11:12 AM. 15 Aug 23 11:12 AM. 15 Aug

समस्तीपुर में थानेदार को मारी गोली

समस्तीपुर के मोहनपुर ओपी प्रभारी नंदकिशोर यादव को बदमाशों ने गोली मार दी. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. मवेशी चोरी की बढ़ती घटनाओं के बाद कुछ मवेशी चोरों को पुलिस ने पकड़ा था. उनकी निशानदेही पर धरपकड़ करने गये थानाध्यक्ष को गोली मारी गयी.

11:12 AM. 15 Aug 23 11:12 AM. 15 Aug

चार संदिग्ध युवकों को पटना पुलिस ने पकड़ा, परिजनों ने किया हंगामा

पटना के कंकड़बाग टेंपो स्टैंड के पास सोमवार की रात कंकड़बाग थाने की पुलिस ने चार संदिग्धों को पकड़ा तो उसके परिजनों ने हंगामा कर दिया. हंगामा के बाद पत्रकार नगर थाना और जक्कनपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गयी. पुलिस को देख कर भागने के क्रम में एक युवक गिर गया और उसके सिर में चोटें आयी है. हालांकि पुलिस ने मामले को नियंत्रित कर लिया और पकड़े गये चारों युवकों का सत्यापन करने के बाद छोड़ दिया.

11:12 AM. 15 Aug 23 11:12 AM. 15 Aug

पटना में मोबाइल फोन झपट्टा मार छीना

पटना. खाजपुरा मौर्या पथ निवासी आयुष कुमार से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर मोबाइल फोन छीन लिया और भाग गये. आयुष पटना नगर निगम में काम करते हैं. यह घटना खाजपुरा रॉयल हॉस्पीटल एसबीआइ एटीएम के सामने हुई. इस संबंध में आयुष ने शास्त्रीनगर थाने में बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ में मामला दर्ज करा दिया है. इस इलाके में बाइक सवार बदमाशों का ग्रुप सक्रिय है, जो मोबाइल फोन छीन रहा है.

11:12 AM. 15 Aug 23 11:12 AM. 15 Aug

सुपौल में पानी भरे गड्ढे में डूबने से महिला की मौत

सुपौल के सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के वार्ड 11 में सोमवार को पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक महिला की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 70 वर्षीया मसोमात भरथी देवी अपने घर से बाहर घूमने गई थी. घर से कुछ ही दूरी पर बड़ा गड्ढे में पैर फिसल जाने के कारण पैर गहरे पानी में चला गया. जिससे उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने भरथी देवी को गड्ढे से बाहर निकाला.

11:12 AM. 15 Aug 23 11:12 AM. 15 Aug

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों व देशवासियों को शुभकामनाएं दी. सीएम ने ट्वीट करके बधाई व शुभकामनाएं दी.

6:59 AM. 15 Aug 23 6:59 AM. 15 Aug

भागलपुर में कुएं मे दम घुटने से तीन की मौत

भागलपुर के शाहकुंड अंतर्गत हरनथ पंचायत के मिल्की गांव मे 30 फुट गहरे कुएं मे दम घुटने से तीन युवको की मौत हो गयी, जबकि एक युवक आशीष यादव (30) बच गया. मृतको मे मिल्की गांव के अशोक यादव का पुत जितेद यादव (30) सूल्लो यादव का पुत मिथुन यादव (25) होरील यादव (30) शामिल है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >