मुख्य बातें
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Bihar Breaking News Live: गया एयरपोर्ट पर सोना के साथ पकड़ा गया दो विदेशी नागरिक, पूछताछ जारी
बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र के तिलंगाही गांव में गुरुवार को एक विवाहिता को उसके पति संग मिलकर परिवार वालों ने पीट पीटकर मार डाला. शव को छिपाने की नीयत से उसे कंबल में लपेटकर परिवार वाले ले जा रहे थे, तभी पुलिस की दबिश को देख नौतन थाना क्षेत्र के पुंरदरपुर गांव के रमना सरेह में उसे छोड़कर भाग गये. पुलिस ने मृतका रीना के पति चंदेश्वर चौधरी को हिरासत में लिया है तथा शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेज दिया है.
गया एयरपोर्ट पर सोना के साथ दो विदेशी नागरिक पकड़ा गया है. म्यांमार से गया फ्लाइट से सोना लेकर दोनों विदेशी पहुंचे थे. दो अलग अलग बैग में 14 किलो सोना जब्त किया गया है. डीआरआई(राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम ने खुफिया इनपुट पर कारवाई की है. पकड़े गए दोनों नागरिकों से पूछताछ हो रही है.
सीएम नीतीश कुमार की वाराणसी में होने वाली रैली स्थगित हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जगह नहीं मिलने के कारण सीएम की रैली को स्थगित कर दिया गया है.
बिहार में अदानी ग्रुप निवेश करेगा. इससे लोगों को रोजगार मिलेगा. अदानी ग्रुप की तरफ से गुरूवार को यह घोषणा की गई है. बिहार बिजनेस कनेक्ट के दौरान यह बात सामने आई है.
छपरा के स्कूल के किचन में आग लग गई. इसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित स्कूल से बाहर निकाला गया है. दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है.
पटना के मसौढ़ी में 25 साल के युवक की हत्या कर दी गई है. पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है. फिलहाल, शव को पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस इस पूरी मामले की जांच कर रही है.