मुख्य बातें
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Bihar Breaking News Live: सिवान के DEO निलंबित, विभागीय कार्रवाई भी होगी शुरू
सिवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है. निगरानी अन्वेशण ब्यूरो की तरफ से मिथिलेश कुमार के कार्यालय और आवास पर छापेमारी की गयी थी. साथ ही इन पर प्रथम दृष्टया आरोप साबित हुआ था कि इन्हें डायट सिवान के निरीक्षण के दौरान अपने दायित्वों का निर्वाह ठीक ढंग से नहीं किया गया. यही नहीं, इनके ऊपर शोध एवं प्रशिक्षक निदेशक के निर्देश में व्यवधान डालने, अनुचित मांग करने आदि के आरोप भी प्रथम दृष्टया साबित हुए. इन सभी परिस्थितियों में प्रशासन सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने निलंबन आदेश जारी किये. इसका संकल्प भी जारी किया. संकल्प में बताया गया कि निलंबन अवधि में मिथिलेश कुमार का मुख्यालय क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक मुंगेर प्रमंडल में रहेगा. जारी किये गये संकल्प पत्र में प्रशासन निदेशक सह अपर सचिव चौधरी ने साफ किया है कि मिथिलेश कुमार के खिलाफ बिहार सरकारी नियमावली के प्रावधानों के तहत विभागीय कार्यवाही अलग से प्रारंभ की जायेगी.
जमुई में बेटे की चाहत व लगातार दो बेटियों के होने से नाराज सनकी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को जिंदा जला दिया. घटना में गंभीर रूप से झुलसी महिला को स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये. मामला थाना क्षेत्र के सुदामापुर डाढा गांव का है. घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया, तथा मामले की छानबीन कर रही है.
वैशाली जिला के बिदुपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर चौक स्थित एक दुकान में अनियंत्रित बोलेरो के घुसने से एक बच्ची समेत दो लोग घायल हो गये. वहीं, मौके पर अफरातफरी मच गयी. मौके पर जुटे लोगों ने दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने एक युवक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार बिदुपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी मो मोईम का पुत्र मो सितारे घर के पास स्थित दुकान से सामान लेने गया था. इसी दौरान हाजीपुर की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार बोलेराे अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गयी. इस घटना में सितारे गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, दुकानदार की एक बच्ची भी जख्मी हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी.
जमुई के खैरा में पुलिस तथा सशस्त्र सीमा बल 16वीं वाहिनी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पिछले बारह वर्षों से फरार चल रहे नक्सली जेठु हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को यह सूचना मिली थी कि जेठू हेंब्रम अपने घर पर आया हुआ है, जिसके बाद मंगलवार को अहले सुबह जन्म स्थान सीमा बल के पदाधिकारी व जवानों ने मेहंगरो गांव में छापेमारी अभियान शुरू कर दिया. इसी दौरान जेठू हेंब्रम को जवानों ने धर दबोचा. गिरफ्तार नक्सली पर नक्सली प्रिवेंशन सहित कई मामले दर्ज हैं. उक्त नक्सली इससे पहले भी हत्या सहित अन्य कई संगीन मामलों में जेल जा चुका था. पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है तथा उसे जेल भेजा जा रहा है. छापेमारी दल में आरक्षी रमेश कुमार चौधरी, सामान्य आरक्षी इंदल कुमार सिंह, गंगाराम सहित अन्य लोग शामिल थे.
गोपालगंज के थावे में पुलिस ने चितुटोला गांव में छापेमारी कर पांचवीं बार एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि एसआइ महेंद्र कुमार सिंह को सूचना मिली कि चितुटोला गांव में शराब बेची जा रही है. पुलिस जब चितुटोला गांव में दीपक कुमार के घर के पास पहुंची, तो पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने पकड़ लिया. उसके पास के बोरे की तलाशी लेने पर 70 बोतल देसी शराब बरामद हुई. थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर चितुटोला गांव के दीपक कुमार को इसके पहले भी शराब कांड में चार बार न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.
विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर में मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से आयोजित नौका दौड़ प्रतियोगिता के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट से नौका दौड़ कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जिससे सभी लोग इधर-उधर भागने लगे.
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…